अपलोड हो रहा है यूपी बोर्ड का रिजल्ट, इन वेबसाइट्स पर मिलेगी मार्कशीट

स्कूल स्टू़डेंट्स की सांकेतिक फोटो (Canva)
UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्ष परिषद (UPMSP) की तरफ से यूपी बोर्ड का रिजल्ट तैयार किया जा रहा है. लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, कॉपी चेकिंग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद रिजल्ट अपलोडिंग का काम किया जा रहा है.
UP Board Result websites: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्ष परिषद (UPMSP) की तरफ से यूपी बोर्ड का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट- upmsp.edu.in, upresults.nic.in और results.nic.in पर जारी होगा. छात्रों का रिजल्ट वेबसाइट पर अपलोड करने का काम चल रहा है. जैसे ही यह प्रक्रिया पूरी होगी, रिजल्ट आधिकारिक साइट पर जारी कर दिया जाएगा.
UP Board Result websites: इन वेबसाइट्स पर कर सकेंगे रिजल्ट चेक
- upmsp.edu.in
- upresults.nic.in
- results.nic.in
ऐसे चेक करें UP Board Result 2026
रिजल्ट चेक करना बहुत आसान है. सबसे पहले ऊपर बताई गई किसी भी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं. इसके बाद होमपेज पर UP Board 10th Result 2026 या 12th Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें. अब अपना रोल नंबर और जरूरी डिटेल्स दर्ज करें. सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा. इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट जरूर निकाल लें. यही आपकी प्रोविजनल मार्कशीट होगी.
पास होने के नियम
यूपी बोर्ड में पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाना जरूरी होता है. यानी अगर पेपर 100 नंबर का है तो कम से कम 33 नंबर चाहिए. जिन विषयों में थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों होते हैं, उनमें अलग अलग पास होना जरूरी है. सिर्फ कुल नंबर से पास नहीं माना जाएगा.
किसी छात्र के एक या दो विषयों में नंबर कम आ जाते हैं तो घबराने की जरूरत नहीं है. ऐसे छात्रों को कंपार्टमेंट परीक्षा का मौका मिलता है, जिससे वे दोबारा परीक्षा देकर अपना साल बचा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: BPSC 71वीं मेंस परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, bpsc.bihar.gov.in से करें डाउनलोड
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










