Nissan Juke EV क्यूट लुक और 622 किमी रेंज के साथ हुई पेश, देखें खासियतें

Nissan Juke EV
Nissan ने जापान में नयी Juke EV पेश की है. यह तीसरी जेनरेशन की इलेक्ट्रिक SUV है, जिसमें 75 kWh बैटरी के साथ 622 किमी तक की रेंज और बोल्ड रेट्रो डिजाइन मिलेगा.
निसान ने जापान में अपने विजन इवेंट के दौरान नयी Nissan Juke EV से पर्दा उठा दिया है. यह कार कंपनी की लोकप्रिय Juke सीरीज का तीसरा जनरेशन मॉडल है, जो अब पूरी तरह इलेक्ट्रिक अवतार में आई है. साल 2010 में लॉन्च हुई पहली Juke ने यूरोप में 15 लाख से ज्यादा यूनिट्स बेची थीं, और अब इसका EV वर्जन उसी विरासत को आगे बढ़ाने के लिए तैयार है.
यूनिक डिजाइन और नया प्लैटफॉर्म
नयी Juke EV अपने पहचान वाले बोल्ड और ‘क्यूट’ डिजाइन को बरकरार रखती है. इसमें पहली बार CMF-EV प्लैटफॉर्म का इस्तेमाल किया गया है, जो Nissan Leaf EV में भी मौजूद है. इसका प्रॉडक्शन ब्रिटेन के Sunderland प्लांट में होगा. कंपनी का कहना है कि Juke हमेशा से अलग सोच और स्टाइल का प्रतीक रही है, और अब वही DNA इलेक्ट्रिक वर्जन में भी देखने को मिलेगा.
बैटरी और रेंज
Juke EV में दो बैटरी ऑप्शन दिये जाएंगे- 52 kWh और 75 kWh. Leaf EV की तरह, छोटी बैटरी में करीब 436 किमी और बड़ी बैटरी में लगभग 622 किमी की रेंज मिलने की उम्मीद है. यह आंकड़ा इसे मिड-साइज इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में बेहद प्रतिस्पर्धी बनाता है.
इंटीरियर और फीचर्स
हालांकि कंपनी ने इंटीरियर की पूरी जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन माना जा रहा है कि इसका केबिन नयी Leaf EV जैसा होगा. इसमें दो बड़ी 14.3-इंच डिस्प्ले स्क्रीन दी जा सकती हैं- एक ड्राइवर डिस्प्ले और दूसरी इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए. साथ ही, इसमें एडवांस कनेक्टिविटी, ड्राइविंग असिस्ट और सेफ्टी फीचर्स भी शामिल होंगे.
लॉन्च टाइमलाइन और भारत में संभावना
Nissan जल्द ही इस मॉडल का ट्रायल प्रॉडक्शन शुरू करने वाली है. उम्मीद है कि Juke EV को 2027 के मध्य तक बिक्री के लिए लॉन्च किया जाएगा. हालांकि कंपनी ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि इसे भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा या नहीं.
यह भी पढ़ें: फुल-साइज SUV का नया किंग, भारत में दस्तक देनेवाली है Patrol
यह भी पढ़ें: सिंगल चार्ज में 926Km चलेगी Mercedes-Benz की नयी गाड़ी, मिलेंगे हाईटेक फीचर्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए [email protected] पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










