कच्चा तेल 13% सस्ता: होर्मुज रूट खुलते ही भारत के लिए आई 5 अच्छी खबरें

Updated:
विज्ञापन
Crude Oil Prices

सांकेतिक तस्वीर (फोटो/Canva)

Crude Oil Price: दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल मार्ग ‘होर्मुज’ के खुलते ही कच्चे तेल के दाम 13% गिर गए हैं. जानिए कैसे $86 पर आया क्रूड ऑयल भारत में पेट्रोल-डीजल और महंगाई को कम करेगा.

विज्ञापन

Crude Oil Price: दुनिया भर की अर्थव्यवस्थाओं के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर आई है. ईरान ने अपने रणनीतिक जलमार्ग ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ (Strait of Hormuz) को कमर्शियल जहाजों के लिए पूरी तरह से खोलने का ऐलान कर दिया है. इस फैसले के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में 13 डॉलर की भारी गिरावट आई है.

दामों में बड़ा फेरबदल

  • शुक्रवार का भाव: $86 प्रति बैरल (लगभग 13% की गिरावट).
  • एक दिन पहले: $99.39 प्रति बैरल.
  • जंग का असर: 9 मार्च को यही तेल $120 तक पहुंच गया था.

क्यों खुला यह रास्ता ?

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने पुष्टि की है कि इजराइल और लेबनान के बीच हुए 10 दिनों के युद्धविराम के बाद यह कदम उठाया गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भी इस पर खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि ईरान अब इस रास्ते को कभी बंद नहीं करेगा और इसे दुनिया के खिलाफ हथियार की तरह इस्तेमाल नहीं किया जाएगा.

कच्चा तेल सस्ता होने से भारत को क्या मिलेंगे 5 बड़े फायदे?

भारत अपनी जरूरत का करीब 85% तेल आयात करता है. ऐसे में तेल की कीमतें गिरने का सीधा असर आपकी जेब और देश की तिजोरी पर पड़ता है:

  1. पेट्रोल-डीजल के दाम: तेल कंपनियों (IOC, BPCL, HPCL) पर बढ़ती लागत का दबाव कम होगा. इससे पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने की आशंका खत्म हो गई है और आने वाले समय में कटौती की उम्मीद भी जगी है.
  2. सस्ती होगी थाली (महंगाई में राहत): डीजल के दाम स्थिर रहने से फल, सब्जी और अनाज को एक शहर से दूसरे शहर ले जाने का खर्च (ट्रांसपोर्टेशन) नहीं बढ़ेगा. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, तेल $10 सस्ता होने पर महंगाई में 0.5% तक की राहत मिल सकती है.
  3. रुपया होगा मजबूत: तेल का बिल कम होने से भारत को कम डॉलर खर्च करने पड़ेंगे. इससे विदेशी मुद्रा भंडार बचेगा और डॉलर के मुकाबले रुपया और ताकतवर होगा.
  4. CAD में सुधार: देश का करंट अकाउंट डेफिसिट (CAD) कम होगा. कच्चे तेल में $10 की कमी से भारत को करीब 9-10 बिलियन डॉलर की बचत होती है.
  5. शेयर बाजार में रौनक: तेल सस्ता होने से कंपनियों की लागत घटती है और मुनाफा बढ़ता है. यही वजह है कि आज अमेरिकी बाजार (डाउ जोन्स) करीब 1,000 अंक उछल गया.

होर्मुज रूट क्यों है इतना खास ?

दुनिया का लगभग 20% तेल और गैस इसी पतले समुद्री रास्ते से होकर गुजरता है. जब ईरान ने इसे बंद किया था, तब न केवल तेल बल्कि दवाइयां, प्लास्टिक और फर्टिलाइजर भी महंगे हो गए थे. अब इसके खुलने से ग्लोबल सप्लाई चेन में आ रही रुकावटें दूर होंगी.

Also Read: मुंबई में पेट्रोल हुआ सस्ता पर नोएडा में बढ़ गए दाम, देखिए आज की ताजा रेट लिस्ट

विज्ञापन
अभिषेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By अभिषेक पाण्डेय

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola