बंगाल चुनाव 2026 से पहले कालीघाट से एल्गिन रोड तक IT की रेड से राजनीति गरमायी

Income Tax Raid Kolkata West Bengal Election 2026
Income Tax Raid Kolkata: कोलकाता में आयकर विभाग ने टीएमसी विधायक देबाशीष कुमार और ममता बनर्जी के प्रस्तावक मिराज शाह के ठिकानों पर छापेमारी की है. चुनाव से पहले हुई इस कार्रवाई को टीएमसी ने भाजपा की साजिश बताया है.
खास बातें
Income Tax Raid Kolkata: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से ठीक पहले कोलकाता में केंद्रीय एजेंसियों की हलचल तेज हो गयी है. आयकर विभाग (IT) ने दक्षिण कोलकाता के कई इलाकों में एक साथ छापेमारी की. इस कार्रवाई की जद में रासबिहारी सीट से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार देवाशीष कुमार और भवानीपुर से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के प्रस्तावक मिराज शाह आये हैं. तृणमूल ने इसे भाजपा की बदले की राजनीति करार दिया है.
देवाशीष कुमार और करीबियों पर शिकंजा
आयकर विभाग के अधिकारियों की अलग-अलग टीमों ने शुक्रवार को एक साथ कई मोर्चों पर तलाशी अभियान शुरू किया. रासबिहारी विधानसभा सीट के उम्मीदवार देवाशीष कुमार के आवास और उनके चुनावी कार्यालय पर घंटों तलाशी चली. देवाशीष हाल ही में जमीन धोखाधड़ी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के रडार पर भी रहे हैं. अप्रैल महीने में 3 बार सीजीओ कॉम्प्लेक्स में पेश हो चुके हैं.
मिराज शाह के घर भी पहुंची आईटी की टीम
दक्षिण कोलकाता के एल्गिन रोड स्थित मिराज शाह के घर भी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम पहुंची. मिराज शाह उस समय चर्चा में आये थे, जब उन्होंने ममता बनर्जी की उम्मीदवारी के लिए 4 प्रमुख प्रस्तावक के रूप में नाम दिया था.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
कालीघाट में देवाशीष के करीबी के यहां छापे
कालीघाट में भी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की रेड पड़ी. देवाशीष कुमार के करीबी सहयोगी और टीएमसी नेता कुमार साहा के कालीघाट स्थित आवास पर छापेमारी की गयी.
अघोषित धन का प्रवाह रोकने का दावा
आयकर विभाग के अनुसार, यह कार्रवाई चुनाव से पहले शहर में बिना हिसाब-किताब वाले और अवैध धन के प्रवाह का पता लगाने के लिए चलाये जा रहे एक व्यापक अभियान का हिस्सा है. विभाग को शक है कि चुनाव प्रचार में बड़े पैमाने पर ‘अनऑडिटेड’ धन का इस्तेमाल किया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव 2026: पहचान नहीं, वजूद की लड़ाई! मुर्शिदाबाद की महिलाओं ने तोड़ी परंपरा, पढ़ें ग्राउंड रिपोर्ट
टीएमसी का पलटवार- हार के डर से डरा रहे मोदी-शाह
छापेमारी की खबर फैलते ही देवाशीष कुमार के घर के बाहर टीएमसी समर्थकों की भारी भीड़ जमा हो गयी और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू हो गयी. स्थिति को संभालने के लिए भारी संख्या में केंद्रीय बलों की तैनाती करनी पड़ी.
- जयप्रकाश मजूमदार का वार : टीएमसी नेता जयप्रकाश मजूमदार ने कहा कि चुनाव से पहले केंद्रीय एजेंसियों की अति-सक्रियता यह दिखाती है कि भाजपा हार के डर से प्रतिशोध पर उतर आयी है.
- जनता देगी जवाब : पार्टी का कहना है कि ममता बनर्जी से सीधे जुड़े लोगों को निशाना बनाकर उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है, लेकिन बंगाल की जनता इसका जवाब वोट से देगी.
इसे भी पढ़ें : अभिषेक बनर्जी का अमित शाह को चैलेंज- हिम्मत है तो 4 मई को कोलकाता में रहें, सूद समेत होगा हिसाब
Income Tax Raid Kolkata: रासबिहारी और भवानीपुर में 29 अप्रैल को वोट
रासबिहारी और भवानीपुर दोनों ही हाई-प्रोफाइल सीटों पर 29 अप्रैल को मतदान होना है. चुनाव के चंद दिन पहले हुई इस कार्रवाई ने बंगाल की लड़ाई को और भी दिलचस्प बना दिया है.
इसे भी पढ़ें
बंगाल चुनाव में वोटिंग से पहले 427 करोड़ की जब्ती, शराब और ड्रग्स के सिंडिकेट में हड़कंप
खड़गपुर में 3 कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने किया ‘ब्रह्मास्त्र’ का इस्तेमाल
बंगाल चुनाव 2026 में सुरक्षा का ‘बांस कवच’, चुनावकर्मियों को ‘नेताओं का पानी’ पीने की भी मनाही
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By मिथिलेश झा
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










