गुमला में धरना देने से रोके जाने पर भाजपा कार्यकर्ता एनएच किनारे बैठे, बिजली विभाग के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन

Published by :Priya Gupta
Published at :18 Apr 2026 1:01 PM (IST)
विज्ञापन
Gumla News

भाजपा कार्यकर्ता एनएच किनारे बैठे

Gumla News: बिजली विभाग परिसर में धरना देने से रोके जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एनएच किनारे बैठकर प्रदर्शन किया. इस दौरान विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बिजली कटौती, स्मार्ट मीटर और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए. इससे जुड़ी पूरी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

गुमला से दुर्जय पासवान की रिपोर्ट 

Gumla News: गुमला में शुक्रवार को बिजली विभाग ने भाजपा को धरना देने से रोका तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए गुमला शहर के जशपुर रोड स्थित बिजली विभाग कार्यालय के बाहर एनएच सड़क किनारे बैठकर विभाग के खिलाफ हल्ला बोला और धरना प्रदर्शन किया. इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. साथ ही गुमला विद्युत विभाग के अभियंताओं पर जनता के हित में काम नहीं करने और भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया. 

इंजीनियर से मुलाकात कर सौंपा आवेदन

हालांकि धरना प्रदर्शन के बाद भाजपा नेताओं ने विभाग के इंजीनियर से उनके कार्यालय में मुलाकात की और बिजली समस्याओं को लेकर आवेदन सौंपा. गुमला भाजपा द्वारा विद्युत अधीक्षण अभियंता (Superintending Engineer – SE) के कार्यालय के बाहर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिले के वरीय उपाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल ने की. उन्होंने कहा कि यह पार्टी द्वारा निर्देशित राज्यव्यापी धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम है, जो आज प्रदेश के सभी जिलों में किया जा रहा है. जिला सचिव संदीप प्रसाद ने कहा कि धरना प्रदर्शन के लिए बिजली विभाग परिसर में शमियाना लगाया गया था, लेकिन वहां धरना देने से रोक दिया गया. मजबूरी में एनएच सड़क के किनारे पेड़ के नीचे धरना देना पड़ा. 

बिजली विभाग अपनी कार्यशैली में सुधार लाए : मुनेश्वर साहू

मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मुनेश्वर साहू ने कहा कि विद्युत विभाग के पदाधिकारी और कर्मी अपनी कार्यशैली में सुधार लाएं तथा बिजली की अनावश्यक कटौती बंद करें. स्मार्ट मीटर के नाम पर आम जनता का जिस प्रकार दोहन किया जा रहा है, उसे बिना देरी ठीक किया जाए. नगर परिषद की अध्यक्ष शकुंतला उरांव ने कहा कि गर्मी का समय आ चुका है, इसलिए शहरी के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, जिससे आम जनता को राहत मिल सके. उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार में अफसरशाही चरम पर है, जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है. कार्यक्रम को निर्मल गोयल, विनोद प्रसाद, भैरव सिंह खेरवार, गौरी किंडो, यशवंत सिंह, हरिहर साहू, देवेंद्रलाल उरांव और कौशलेंद्र जमुवार ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम का संचालन महामंत्री सुरेश सिंह और संदीप प्रसाद ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन जिला मंत्री विजय सिंह पिंटू ने किया. मौके पर विकास सिंह, श्रवण साहू, सोनमणि देवी, शंभू नायक, रमेश राम, सुसित गोस्वामी, रूपा केसरी, गुड्डी नंदा, भिखेश्वर नागमणि सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे. 

यह भी पढ़ें: धनबाद में अपराधियों का तांडव: दादा-दादी के सामने मेयर संजीव सिंह के समर्थक को मारी गोली, हालत नाजुक

यह भी पढ़ें: 16 हजार लीटर पानी का संकट होगा दूर: सरायकेला के राजनगर में खराब पड़ी जलापूर्ति योजना जल्द होगी बहाल

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola