पूर्व विधायक के घर ताला तोड़ लाखों की चोरी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Feb 2017 8:53 AM (IST)
विज्ञापन

कुमारखंड : श्रीनगर थाने के महज पांच मीटर दूरी पर कड़ी सुरक्षा के बावजूद पूर्व विधायक विजय कुमार सिंह के घर चोरों ने लाखों की चोरी की घटना को अंजाम देकर चोरों ने पुलिस को कड़ी चुनौती दे दिया है. जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात श्रीनगर निवासी पूर्व विधायक विजय कुमार सिंह के घर […]
विज्ञापन
कुमारखंड : श्रीनगर थाने के महज पांच मीटर दूरी पर कड़ी सुरक्षा के बावजूद पूर्व विधायक विजय कुमार सिंह के घर चोरों ने लाखों की चोरी की घटना को अंजाम देकर चोरों ने पुलिस को कड़ी चुनौती दे दिया है. जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात श्रीनगर निवासी पूर्व विधायक विजय कुमार सिंह के घर दरवाजे पर निजी सिपाही की पहरेदारी तथा पूर्व मुखिया व विधायक के भाई के पास बंदूक राइफल तथा अन्य अस्लेहा के रहते अज्ञात चोरों ने आंगन का दीवार कूदकर आंगन में प्रवेश कर, विधायक तथा उनके पुत्र चिंकू कुमार के कमरे का ताला तोड़कर घर से ब्रीफ केश समेत अन्य सामानों की चोरी करली. इस संबध में विधायक ने सुबह में थानाध्यक्ष समेत पुलिस अधीक्षक को घटना की जानकारी दी.
घटना की जानकारी पर थानाध्यक्ष महेश कुमार यादव वहां पहुंचकर जायजा लिया. इसी दौरान पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार, कुमारखंड थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक निजामुल हक के साथ श्रीनगर पहुंचे. विधायक के घर से आधे किमी दक्षिण की ओर खेत में खुला हुआ ब्रीफ केस मिला. जहां पहुंचकर घटना की तहकीकात किया. ब्रीफकेस को बरामद कर थाना लाया. पुलिस उपाधीक्षक ने कुमारखंड और श्रीनगर थानाध्यक्ष को घटना के उद्भेदन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया है.
मौके पर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार पहुंचकर घटना का जायजा लिया और पुलिस पदाधिकारियों से मंत्रणा कर मोबाइल टेकिंग के माध्यम से चोरों का पता लगाने की बात कही. एक सप्ताह पहले ही श्रीनगर थाना के इसराइन के तीन परिवार के घरों में तथा कुमारखंड थाना के गुड़िया में एक ही अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम देखर लाखों का जेवरात एव नगदी उड़ालिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




