पुलिस पर पथराव, फायरिंग
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Jun 2016 7:03 AM (IST)
विज्ञापन

हंगामा. मतगणना में गड़बड़ी की शिकायत पर बवाल प्रशासन के वाहनों को तोड़ा, एक पुलिसकर्मी घायल मुखिया प्रत्याशी के समर्थक दोबारा मतगणना की कर रहे थे मांग, बढ़ा विवाद गम्हरिया (मधेपुरा) : ले के गम्हरिया प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को चल रही मतगणना के दौरान भेलवा पंचायत के मुखिया प्रत्याशी की मतगणना से असंतुष्ट समर्थकों […]
विज्ञापन
हंगामा. मतगणना में गड़बड़ी की शिकायत पर बवाल
प्रशासन के वाहनों को तोड़ा, एक पुलिसकर्मी घायल
मुखिया प्रत्याशी के समर्थक दोबारा मतगणना की कर रहे थे मांग, बढ़ा विवाद
गम्हरिया (मधेपुरा) : ले के गम्हरिया प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को चल रही मतगणना के दौरान भेलवा पंचायत के मुखिया प्रत्याशी की मतगणना से असंतुष्ट समर्थकों ने वोटों की दोबारा गिनती की मांग करते हुए हंगामा कर दिया. प्रत्याशी के समर्थक मतगणना केंद्र परिसर में घुस गये, जिन्हें पुलिस ने खदेड़ दिया.
इससे आक्रोशित लोगों ने ईंट-पत्थर चलाये. इसमें पत्थर लगने से एक पुलिसकर्मी संजय सिंह घायल हो गये. सूचना है कि इनके अलावा कई पुलिसकर्मियों को चोट लगी है. माहौल को शांत करने पहुंचे एसडीएम संजय कुमार निराला और एएसपी राजेश कुमार को समर्थकों ने भी खदेड़ दिया. इतना ही नहीं लोगों ने प्रशासन की गाड़ी समेत पुलिस को ढो रही आयुष ट्रैवल्स की बस को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया. मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस को तीन राउंड फायरिंग करनी पड़ी.
सूचना मिलते ही डीएम मो सोहैल और एसपी विकास कुमार अतिरिक्त पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर हालात को काबू में करने के लिए जुटे हुए हैं.
एसडीएम व एएसपी को खदेड़ा, पुलिस ने की 30 राउंड फायरिंग : एएसपी राजेश कुमार तथा एसडीएम संजय कुमार निराला के साथ बस पर लदे पुलिसकर्मी गम्हरिया पहुंचे. हंगामा कर रही भीड़ उग्र हो गयी और बस को क्षतिग्रस्त कर दिया. एसडीओ तथा एएसपी के गाड़ी पर भी रोड़े बरसाये गये. भीड़ ने एसडीओ तथा एएसपी को खदेड़ दिया. इसके बाद भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने 30 राउंड गोलियां चलायीं.
इसके बाद भी भीड़ डटी रही. भीड़ में बड़ी संख्या में महिला एवं बच्चों के होने के वजह से पुलिस भी सकते में थी. डीएम मो सोहैल और एसपी विकास कुमार अतिरिक्त पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और हालत को काबू में किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




