प्रतिज्ञा हाउसिंग फाइनेंस एंड कंट्रक्शन कंपनी उदाकिशुगंज ब्रांच के फरार मैनेजर गिरफ्तार

उदाकिशुनगंज : करोड़ो रुपये लेकर फरार हुए प्रतिज्ञा हाउसिंग फाइनेंस एंड कंट्रक्शन कंपनी लिमिटेड के उदाकिशुनगंज ब्रांच मैनेजर को मुख्यालय के फुलौत चौक से अभिकर्ता एवं अन्य पालिसी धारक की सहयोग से गिरफ्तार कर लिया गया है. कंपनी के फरार होने के बाद सहरसा जिले के सौरबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत पहारपुर निवासी नारायण कुमार ने […]
उदाकिशुनगंज : करोड़ो रुपये लेकर फरार हुए प्रतिज्ञा हाउसिंग फाइनेंस एंड कंट्रक्शन कंपनी लिमिटेड के उदाकिशुनगंज ब्रांच मैनेजर को मुख्यालय के फुलौत चौक से अभिकर्ता एवं अन्य पालिसी धारक की सहयोग से गिरफ्तार कर लिया गया है. कंपनी के फरार होने के बाद सहरसा जिले के सौरबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत पहारपुर निवासी नारायण कुमार ने 2004 ई में मैनेजर समेत ग्यारह विभागीय अधिकारी के विरूद्ध उदाकिशुनगंज कोर्ट मे केस दायर किया था.
जिसके आलोक में उदाकिशुनगंज थाने मे ग्यारह लोगों के विरूद्ध कांड संख्या 166/15 दर्ज किया गया था. प्रतिज्ञा ग्रुप के अभिकर्ता बौआ यादव, मंटु साह, पन्नालाल यादव ब्रजेश कुमार, संजय कुमार गुप्ता, उमेश गुप्ता, मनीष कुमार, बिनोद कुमार, बोबी साह, कुंदन कुमार, अमरेंद्र कुमार, मुकेश कुमार ने बताया कि हमलोगों को गुप्त सूचना मिली थी कि प्रतिज्ञा हाउसिंग फाइनेंस एंड कंट्रक्शन कंपनी लिमिटेड के उदाकिशुनगंज ब्रांच मेनेजर उदाकिशुनगंज की रास्ते गुजरने वाले है. हमलोग उदाकिशुनगंज फुलौत चौक पर सुबह से ही मैनेजर का इंतजार कर रहे थे.
फुलौत चौक पर मैनेजर के पहुंचते ही थानाध्यक्ष को सूचना दी गई. सूचना पाकर थानाध्यक्ष केबी सिंह पुलिस बल के साथ फुलौत चौक पहुंचकर मैनेजर को गिरफ्तार किया. बैंक मैनेजर भागलपुर जिले के बरारी थाना अंतर्गत मायागंज निवासी महताब आलम है. प्रतिज्ञा हाउसिंग फाइनेंस एंड कंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड ने हमलोगों का करोड़ो रूपये लेकर फरार हो गया है. थानाध्यक्ष केबी सिंह ने बताया कि मैनेजर को अभिकर्ता के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया गया है. जेल भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




