बुधामा पंचायत में योजनाओं में अनियमितता की शिकायत पर जांच के लिये पहुंचे डीपीआरओ

पंचायत में विभिन्न योजनाओं में धांधली का आरोप लगाया गया था
नयानगर, मधेपुरा. उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बुधामा पंचायत के ग्रामीणों द्वारा मुखिया के विभिन्न योजनाओं में अनियमितता की शिकायत किये जाने पर बुधवार की शाम को मधेपुरा के डीपीआरओ निकिता कुमारी ने स्थल पर पहुंचकर जांच की. जहां डीपीआरओ निकिता कुमारी ने सड़क, स्वास्थ्य केंद्र की चहारदीवारी में दरारें एवं किसी भी योजनाओं पर शिलापट्ट नहीं लगे रहने के कारण भड़की. मालूम हो कि बुधामा पंचायत के बैजनाथपुर निवासी सूर्य नारायण साह ने डीएम को लिखित आवेदन देकर पंचायत में विभिन्न योजनाओं में धांधली का आरोप लगाया गया था. वहीं शिकायतकर्ता सूर्य नारायण साह ने कहा कि हमको जांच की कोई जानकारी नहीं दी गई थी. स्थल जांच के समय प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी सत्यनारायण रजक, जेई स्मिता कुमारी,एचएससी बुधामा के सीएचओ मो शकील अख्तर, मुखिया पंकज कुमार सिंह, पंचायत सचिव माया कुमारी, ग्रामीण बबन मिश्रा, मिथुन कुमार, अजीत कुमार, आदित्य कुमार सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










