बेलारी में रुपया लेन-देन के मामले को लेकर मारपीट, एक आदमी गंभीर रूप से घायल

Updated:
विज्ञापन
बेलारी में रुपया लेन-देन के मामले को लेकर मारपीट, एक आदमी गंभीर रूप से घायल

घायल एक पक्ष कैलाश कुमार यादव ने आरोप लगाते हुये बताया कि पेड़ बेचे थे.

विज्ञापन

कुमारखंड, मधेपुरा.

प्रखंड मुख्यालय के बेलारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलारी पंचायत रामपट्टी वार्ड सात में गुरुवार को दोपहर करीब एक बजे एक व्यक्ति को अपना ही रुपया मांगना महंगा पड़ गया. रुपया मांगने पर दूसरा पक्ष लोगो ने गाली-गलौज करते हुये लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया था. स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से परिजनों ने आनन-फानन में इलाज के लिये सीएचसी कुमारखंड भर्ती कराया. जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक द्वारा इलाज किया गया. एक पक्ष के कैलाश कुमार यादव एवं दूसरा पक्ष के रोहित कुमार यादव के बीच रुपया लेनदेन को लेकर मारपीट की घटना हुई. घायल एक पक्ष कैलाश कुमार यादव ने आरोप लगाते हुये बताया कि पेड़ बेचे थे. रुपया नहीं दिया जब रुपया मांगने गये तो दूसरा पक्ष के रोहित कुमार से मांगने गये तो दूसरा पक्ष के रोहित कुमार रुपया नहीं देने की बात कही, जब विरोध किये तो रोहित कुमार, रिया देवी अन्य परिजन गाली- गलौज करते हुये लाठी डंडे से मारपीट करने लगे. मारपीट की घटना में एक पक्ष के कैलाश कुमार यादव घायल हो गया. परिजनों इलाज के लिए घायल को सीएचसी कुमारखंड में भर्ती कराया. जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक द्वारा इलाज किया गया. थानाध्यक्ष वरुण कुमार ने बताया कि मारपीट की जानकारी मिली इलाज के लिये अस्पताल भेजा गया है आवेदन मिलते ही आगे की कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन