7.66 ग्राम स्मैक बरामद, तीन नाबालिग सहित पांच तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
7.66 ग्राम स्मैक बरामद, तीन नाबालिग सहित पांच तस्कर गिरफ्तार

नाबालिग के जैब से स्टील के डब्बा में रखे स्मैक का पुरिया बरामद किया गया. बालक को निरुद्ध किया गया

विज्ञापन

शंकरपुर

थाना क्षेत्र के गाढ़ा वार्ड सात के छोटी नहर के समीप बास बिट्टा से पांच स्मैक तस्कर को 40 पुरिया 7.66 ग्राम स्मैक, तीन मोटरसाइकिल, 2990 रुपया नगद और एक मोबाइल के साथ युवक को गिरफ्तार करने में पुलिस ने सफलता हासिल किया है. इसमें तीन नाबालिग एवं दो युवक शामिल है. इस बाबत थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिला कि गाढ़ा वार्ड सात में छोटी नहर के समीप बास बिट्टा में स्मैक का खरीद बिक्री हो रहा है.

सूचना के सत्यापन के लिए एसआई महीतोश पाराशर, नागेंद्र कुमार एवं पुलिस बल के साथ उक्त बास बिट्टा के समीप पहुंचे तो पुलिस को देख कुछ युवक भागने लगे. जिसे पुलिस बल के साथ खदेड़ कर पकड़ कर जमा तलाशी लिया गया तो सभी के जैव से स्मैक का पुरिया बरामद किया गया. वहीं नाबालिग के जैब से स्टील के डब्बा में रखे स्मैक का पुरिया बरामद किया गया. बालक को निरुद्ध किया गया एवं दो युवक को हिरासत में लेकर थाना लाकर गहनता से पूछताछ किया. दोनों युवक ने अपना नाम त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के मचहा निवासी राजेंद्र यादव के पुत्र प्रकाश कुमार ओर डपरखा निवासी श्याम साह के पुत्र सुमित कुमार बताया. वहीं तीन नाबालिग को सिंहेश्वर प्रखंड स्थित बाल सुधार गृह भेजा गया है. मौके से तीन मोटरसाइकिल, 2990 रुपया ओर एक मोबाइल बरामद किया गया है.

– स्मैक तस्कर विधि विरुद्ध बालक को बना रहे अपना हथकंडा –

गाढ़ा में पकड़ाये नाबालिग से एक चौंकाने वाली बात निकलकर यह आया है कि स्मैक तस्कर क्षेत्र में स्मैक को खपाने के लिये छोटे-छोटे बच्चे को पैसा का लालच देकर जगह-जगह स्मैक डिलेवरी करवाते है. ताकि बच्चे पर पुलिस प्रशासन को कोई शक न हो तस्कर एक जगह बैठककर अपना नजर बनाये रखते है. पुलिस ने निरुद्ध किये गये बच्चे ने बताया कि एक दिन में लगभग 50 हजार का स्मैक बेच देते है. इसके बदले तस्कर भतनी थाना क्षेत्र के परसाही निवासी स्मैक तस्कर अरविंद सरदार के पुत्र यशवंत सरदार के द्वारा मुझे पांच सौ रुपया दिया जाता है.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन