11 पुलिस अधिकारियों का हुआ तबादला
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Apr 2016 5:47 AM (IST)
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के दौरान विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए एसपी ने लिया निर्णय मधेपुरा : पंचायत चुनाव के दौरान विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए एसपी विकास कुमार ने शनिवार को जिले के विभिन्न थाना में पदस्थापित ग्यारह पुलिस अधिकारियों को अलग-अलग थाना में पदस्थापित किया है़ स्थानांतरित किये गये पुलिस अधिकारियों को समय सीमा […]
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के दौरान विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए एसपी ने लिया निर्णय
मधेपुरा : पंचायत चुनाव के दौरान विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए एसपी विकास कुमार ने शनिवार को जिले के विभिन्न थाना में पदस्थापित ग्यारह पुलिस अधिकारियों को अलग-अलग थाना में पदस्थापित किया है़ स्थानांतरित किये गये पुलिस अधिकारियों को समय सीमा के अंदर प्रतिनियुक्त थाना में योगदान करने का निर्देश दिया गया है़
श्रीनगर थाना में पदस्थापति एएसआई राजकिशोर यादव को ग्वालपाड़ा थाना, गम्हरिया के अरूण कुमार चौधरी व तेज नारायण सिंह को चौसा थाना, चौसा थाना में पदस्थापित बिरेंद्र सिंह व सचिदानंद सिंह को गम्हरिया थाना, पुलिस निरीक्षक कार्यालय उदाकिशुनगंज में पदस्थापित हारूण अली को श्रीनगर थाना,
गम्हरिया थाना में पद स्थापित रविंद्र झा को उदाकिशुनगंज थाना व उदाकिशुनगंज थाना में पदस्थापित रविंद्र नारायण को गम्हरिया थाना और सुभाषचंद्र नारायण को भर्राही ओपी में प्रतिनियुक्त किया गया है़ वहीं भर्राही ओपी में तैनात एएसआई सुमंत सिंह को ग्वालपाड़ा थाना और ग्वालपाड़ा थाना में तैनात एएसआई राजकुमार साह को शंकरपुर थाना का कमान सौंपा गया है़ अपराध नियंत्रण व प्रशासनिक हित में हुए इस तबादले से अपराधी गतिविधियों पर अंकुश लगाने की आशा व्यक्त की जा रही है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




