गोली मार युवक की हत्या मृतक के पटोरी स्थित घर पर विलाप करते परिजन.

Published at :31 Mar 2016 5:12 AM (IST)
विज्ञापन
गोली मार युवक की हत्या मृतक के पटोरी स्थित घर पर विलाप करते परिजन.

मधेपुरा : सदर थाना क्षेत्र के तुनियाही गांव में मंगलवार की रात एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के पटोरी निवासी युवक बीजेंद्र यादव बहन से मिलने तुनियाही गया था. हत्या का कारण भूमि विवाद बताया जा रहा है. घटना के बाद मौके पर पहुंचे एएसपी राजेश कुमार […]

विज्ञापन

मधेपुरा : सदर थाना क्षेत्र के तुनियाही गांव में मंगलवार की रात एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के पटोरी निवासी युवक बीजेंद्र यादव बहन से मिलने तुनियाही गया था. हत्या का कारण भूमि विवाद बताया जा रहा है. घटना के बाद मौके पर पहुंचे एएसपी राजेश कुमार के नेतृत्व में हत्या के मुख्य आरोपी सकलदेव यादवÂबाकी पेज 15 पर

गोली मार युवक…
को एक देसी कट्टा, एक जिंदा गोली व एक खाली खोखा के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. वहीं पुलिस ने शव को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है.
होली के दिन हुआ था विवाद : हत्या के बाबत बीजेंद्र यादव के बड़े भाई विरेंद्र यादव ने बताया कि उनके भगिना तुनियाही निवासी चंदन कुमार का सकलदेव यादव से होली के दिन जमीन को लेकर विवाद हुआ था. इसके बाद विवाद को लेकर सदर थाना पुलिस ने उनके भगिना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. वहीं बताया जाता है कि मंगलवार को कोर्ट से चंदन को जमानत मिलनी थी. विरेंद्र ने बताया कि चंदन की जमानत को लेकर ही बीजेंद्र यादव अपने गांव पटोरी से मधेपुरा स्थित तुनियाही गया था. न्यायालय से जमानत मिलने के बाद चंदन छह बजे के करीब जेल से बाहर आया और बीजेंद्र उसे लेकर तुनियाही गया.
इस दौरान बीजेंद्र को बहन से मुलाकात करने व खाना खाने में समय लग गया. करीब साढ़े नौ बजे बिजेंद्र घर लौटने लगा. थोड़ी दूर आने के बाद सकलदेव यादव ने अपने घर के सामने बीजेंद्र को रोक कर उसके पेट में गोली मार दी. नजदीक से गोली लगने से गोली बीजेंद्र के शरीर को चीरते हुए बाहर निकल गयी. घटनास्थल पर ही बीजेंद्र की मौत हो गयी.
आरोपी को खदेड़ कर पकड़ा : विरेंद्र ने बताया कि बीजेंद्र की हत्या करते समय सकलदेव यादव के साथ अन्य लोग भी मौजूद थे. हत्या की सूचना मिलते ही एएसपी राजेश कुमार के नेतृत्व में थानाध्यक्ष व कमांडो दल ने खदेड़ कर हत्या में शामिल सकलदेव यादव को एक देसी कट्टा व गोली के साथ गिरफ्तार कर लिया. घटना के बाबत एएसपी राजेश कुमार ने हत्या का मुख्य कारण भूमि विवाद को बताया है. इस विवाद में एक पक्ष जेल भी गया था.
पुलिस की मानें तो कल जमानत मिलने के बाद चंदन कुमार ने अपने मामा के साथ गांव जाकर फायरिंग भी की थी. लौटने के दौरान चंदन के मामा को उन लोगों ने पकड़ कर गोली मार दी. एएसपी ने बताया कि हत्या के मुख्य आरोपी सकलदेव यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन