दो घर जले, लाखों का नुकसान

Published at :30 Mar 2016 7:35 AM (IST)
विज्ञापन
दो घर जले, लाखों का नुकसान

सदर प्रखंड के सुखासन पंचायत के वार्ड नंबर एक के राम टोला में सोमवार की देर रात आग लग गयी. इसमें दो घर जल कर राख हो गये. अग्नकांड में लाखों की संपत्ति के नुकसान होने की आशंका है. पीड़ितों को अब तक कोई मुआवजा नहीं मिला सका है. मधेपुरा :सोमवार की देर रात प्रखंड […]

विज्ञापन
सदर प्रखंड के सुखासन पंचायत के वार्ड नंबर एक के राम टोला में सोमवार की देर रात आग लग गयी. इसमें दो घर जल कर राख हो गये. अग्नकांड में लाखों की संपत्ति के नुकसान होने की आशंका है. पीड़ितों को अब तक कोई मुआवजा नहीं मिला सका है.
मधेपुरा :सोमवार की देर रात प्रखंड क्षेत्र के सुखासन पंचायत के वार्ड नंबर एक निवासी अशोक राम एवं राम प्रवेश राम के घर के ढिबरी से आग लग जाने के कारण घर में रखें समान बतर्न, कपड़ा, अनाज, सहित अन्य कीमती समान जल कर राख हो गया. पीड़ित अशोक राम ने बताया वह रिक्शा चला कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है.
उसके पुत्र दशरथ कुमार ने बताया कि एक लाख रूपये मूल्य घर सहित सभी सामान जल गया. वहीं पीड़ित राम प्रवेश राम ने बताया कि लगभग 25 हजार रूपये मूल्य का घर में रखा समान जल कर राख हो गया. ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया. ग्रामीणों शिव कुमार राम, सनम कुमार, राजेंद्र कामती, विजन राम, गौरव राज, प्रकाश राम ने बताया कि आग की लपटे इतनी तेज थी कि काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.
घटना स्थल पर मुखिया जयहिंद कामत, सरपंच अरूण कुमार महतो पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया. साथ ही वरीय अधिकारी को सूचना दी गयी है. भाजपा के जिला महामंत्री सह प्रवक्ता दिलीप कुमार सिंह ने पीड़ित परिवार को प्रशासन से सरकारी प्रावधान के अनुसार मांग किया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन