जीत के लिए जोरआजमाइश शुरू
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Mar 2016 7:34 AM (IST)
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के तहत नामांकन को लेकर प्रखंडों में गहमागहमी तेज हो गयी है. मंगलवार को शंकरपुर व गम्हरिया में 79 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया. इस दौरान प्रखंड कार्यालयों में समर्थकों की भारी लगी रही है. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस मुस्तैद दिखी. शंकरपुर : प्रखंड में होने वाले पंचायत चुनाव को […]
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के तहत नामांकन को लेकर प्रखंडों में गहमागहमी तेज हो गयी है. मंगलवार को शंकरपुर व गम्हरिया में 79 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया. इस दौरान प्रखंड कार्यालयों में समर्थकों की भारी लगी रही है. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस मुस्तैद दिखी.
शंकरपुर : प्रखंड में होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर नांमाकन के तीसरे दिन कुल 51 अर्भियथियों ने अपना नामांकन परचा दाखिल किया. जिसमें मुखिया पद के लिए नौ, पंचायत समिति पद के लिए 10, सरपंच पद के लिए एक, वार्ड सदस्य पद के लिए 26, और वार्ड पंच के लिए पांच अभियर्थियों ने अपना नांमाकन पत्र दाखिल किया.
जिसमें मुखिया पद के लिए मौरा झरकाहा पंचायत के लिए कुंदन कुमार, परसा पंचायत से रामकुमार पंडित, रायभीड़ पंचायत से सबिता देवी, बुधनी देवी, मंजू देवी, जिरवा मधैली पंचायत से अमन देवी, गिद्घा पंचायत से दिनेश राम, शिवनंदन सरदार, शत्रुघ्न राम ने मुखिया पद के प्रत्याशी के रूप में अपना नांमाकन पत्र दाखिल किया. वहीं पंचायत समिति पद के लिए मौरा झरकाहा पंचायत से ललीता देवी, परसा पंचायत से निर्मला देवी, रायभीड़ पंचायत से रेखा देवी, मुकेश कुमार पंडीत, रीता देवी, चंदेश्वरी राम, ललटुन दास, सोनवर्षा पंचायत से अनार देवी, जिरवा मधैली पंचायत से सुजित कुमार ठाकुर, सरपंच पद के लिए मात्र मौरा झरकाहा पंचायत से राजिव कुमार रंजन ने नामांकन परचा निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष दाखिल किया. बेहरारी कवियाही रामपुर लाही और सोनवर्शा पंचायत में तीसरे दीन एक भी प्रत्याशी ने मुखिया पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया. वहीं नांमाकन प्रकिया को सफल व स्वच्छ कराने के लिए स्थनीय प्रशासन मुस्तैद दिखा.
गम्हरिया में 28 अभ्यर्भियों ने किया नामांकन
प्रखंड में होने वाले छठे चरण में पंचायत चुनाव को लेकर नामांकन का दूसरे दिन मंगलवार को 28 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन परचा भरा. इसमें मुखिया पद के लिए तीन महिलाएं व तीन पुरुष सहित कुल छह, पंचायत समिति के लिए एक महिला एक पुरूष सहित कुल दो, सरपंच पद के लिए दो, वार्ड सदस्य पद के लिए 14 और पंच पद के लिए चार अभ्यर्थियों ने नामांकन परचा भरा.
जिसमें मुखिया पद के लिए राज कुमारी देवी, पिंकी देवी, बीबी रूकसाना खातून, जय प्रकाश साह, परमेश्वरी पासवान, सरपंच पद के लिए कमला देवी सहि आदि लोगों ने अपना नामांकन परचा दाखिल किया. वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी कुमारी पूजा, थानाध्यक्ष सुनील कुमार, एसआई राम केवल राम, एएसआई अरूण चौधरी, एएसआई आरके झा, नरेश पासवान मुस्तैदी के साथ नामांकन स्थल डटे रहे.
नामांकन प्रकिया के दौरान प्रखंड परिसर से लेकर मुख्य बाजार तक प्रत्याशियों और समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ने से यातायात व्यावस्था पर व्यापक असर पड़ा.
प्रखंड कार्यालय परिसर के बाहर समर्थक की भारी भीड़ पर पुलिस बोनी नजर आयी और सुरक्षा व्यवस्था को धत्ता बताकर प्रखंड कार्यालय के मुख्य गेट पर समर्थकों की भारी भीड़ जमा रहने से इस रास्ते से सफर करने वाले को भारी परेशानी का सामना करना पर रहा था. भीड़ को हटाने के लिए थाना अध्यक्ष सुनील कुमार सदल बल के साथ काफर मशक्कत करते नजर आये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




