बंगाली दुर्गा मंदिर परिसर में 700 मरीजों का हुआ मुफ्त इलाज

Published by : GUNJAN THAKUR Updated At : 29 Sep 2025 10:09 PM

विज्ञापन

बंगाली दुर्गा मंदिर परिसर में 700 मरीजों का हुआ मुफ्त इलाज

विज्ञापन

मधेपुरा.

लायंस क्लब मधेपुरा के सौजन्य से रविवार को शहर के बंगाली दुर्गा मंदिर परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. मौके पर 700 मरीजों का निःशुल्क इलाज किया गया. शिविर में लायंस क्लब मधेपुरा से जुड़े हुए करीब आधा दर्जन चिकित्सकों ने अपनी सेवा दी. जनरल सर्जन डॉ प्रभाशंकर सुमन, ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ बीएन भारती, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ नायडू कुमारी, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ प्रभात रंजन और फिजिशियन डॉ सुबोध कुमार समेत अन्य डॉक्टरों ने मरीजों की जांच कर उपचार किया.

कार्यक्रम में रिजन चेयरपर्सन चंद्रशेखर कुमार, एलसीइआइईएफ चेयरपर्सन मनीष कुमार सर्राफ, लायंस क्लब मधेपुरा के अध्यक्ष इंद्रनील घोष, सचिव आलोक मंडल, कोषाध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल सर्राफ, वरिष्ठ सदस्य ओमप्रकाश श्रीवास्तव, श्रीमंत गांगुली, विकास सर्राफ, राजीव सर्राफ और त्रीदीप गांगुली मौजूद थे.

लायंस क्लब मधेपुरा के अध्यक्ष इंद्रनील घोष ने बताया कि मानव सेवा ही लायंस क्लब का ध्येय है और इस कड़ी में समय-समय पर मुफ्त स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर जरूरतमंदों तक मदद पहुंचायी जाती है. वहीं, रिजन चेयरपर्सन चंद्रशेखर कुमार ने कहा कि गरीब और वंचित तबके को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना समाज की जिम्मेदारी है और लायंस क्लब इस दिशा में लगातार काम कर रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GUNJAN THAKUR

लेखक के बारे में

By GUNJAN THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन