बच्चों के बीच साइकिल राशि वितरित

Published at :25 Dec 2015 6:39 PM (IST)
विज्ञापन
बच्चों के बीच साइकिल राशि वितरित

बच्चों के बीच साइकिल राशि वितरित फोटो – मधेपुरा 01कैप्शन – साइकिल दिखाते बच्चे प्रतिनिधि, जीतापुर उत्क्रमित उच्च विद्यालय बेलाड़ी में मुख्यमंत्री साइकिल योजना की राशि का वितरण किया गया. प्रधानाध्यापक अश्वनी कुमार ने बताया कि अनुसूचित जाति के 105 बच्चों को 25 सौ रुपये की दर से साइकिल की राशि दी गयी. उन्होंने कहा […]

विज्ञापन

बच्चों के बीच साइकिल राशि वितरित फोटो – मधेपुरा 01कैप्शन – साइकिल दिखाते बच्चे प्रतिनिधि, जीतापुर उत्क्रमित उच्च विद्यालय बेलाड़ी में मुख्यमंत्री साइकिल योजना की राशि का वितरण किया गया. प्रधानाध्यापक अश्वनी कुमार ने बताया कि अनुसूचित जाति के 105 बच्चों को 25 सौ रुपये की दर से साइकिल की राशि दी गयी. उन्होंने कहा कि इस राशि से बच्चे साइकिल अवश्य खरीदें. जिससे बच्चों को समय पर स्कूल आने में परेशानी का सामना न करना पड़े. सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना से छात्रों को काफी लाभ मिलता है. साथ ही बच्चों की उपस्थिति भी पहले की अपेक्षा ज्यादा देखी गयी है. इस योजना से जहां छात्र समय पर विद्यालय पहुंच कर पठन पाठन कार्य करत है वहीं साइकिल चलाने से शारीरिक विकास भी होता है. मौके पर बीइओ नव किशोर सिंह, शिक्षक मुकेश कुमार, विरेंद्र कुमार सिंह, प्रशांत कुमार, पंकज कुमार, नारायण कुमार सहित विद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन