खुलासा . जिला मुख्यालय के चार प्लस टू विद्यालयों में हुई पड़ताल

Published at :25 Dec 2015 3:27 AM (IST)
विज्ञापन
खुलासा . जिला मुख्यालय के चार प्लस टू विद्यालयों में हुई पड़ताल

मधेपुरा : जिला मुख्यालय के प्लस टू विद्यालयों में कंप्यूटर की शिक्षा के लिए कंप्यूटर लैब बनाये गये. इनमें कंप्यूटर भी लगाये गये. दुखद है कि किसी भी स्कूल में कंप्यूटर लैब की स्थिति ठीक नहीं है. इन लैब में ताला लगा है. अधिकतर जगहों पर तो कंप्यूटर की पैकिंग भी नहीं खोली गयी है. […]

विज्ञापन

मधेपुरा : जिला मुख्यालय के प्लस टू विद्यालयों में कंप्यूटर की शिक्षा के लिए कंप्यूटर लैब बनाये गये. इनमें कंप्यूटर भी लगाये गये. दुखद है कि किसी भी स्कूल में कंप्यूटर लैब की स्थिति ठीक नहीं है. इन लैब में ताला लगा है. अधिकतर जगहों पर तो कंप्यूटर की पैकिंग भी नहीं खोली गयी है.

रखे-रखे ही करोड़ों के कंप्यूटर सड़ कर बरबाद होने के कगार पर हैं. अब अगर खोल कर इन्हें चलाने की कोशिश भी की जाती है, तो इस पर करोड़ों का खर्च आयेगा. क्योंकि वर्षों पहले लगाये गये के कंप्यूटर अब बगैर पैकिंग खोले ही पुराने वर्जन के हो गये हैं. जहां कंप्यूटर शिक्षा में विंडो 8 और नयी तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है,

इन कंप्यूटर में मौजूद पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम नयी तकनीक का मुकाबला करने में सक्षम नहीं होंगे. इन कंप्यूटर के हार्डवेयर और साफ्टवेयर दोनों को अपडेट करना होगा. यह हाल पूरे जिले का है. प्रभात खबर में जिला मुख्यालय स्थित चार उच्च विद्यालयों का सर्वे कर जिले में कंप्यूटर शिक्षा की पड़ताल की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन