शक्षिकों की समस्या का निदान करें अन्यथा आंदोलन

शिक्षकों की समस्या का निदान करें अन्यथा आंदोलन फोटो – मधेपुरा – 17कैप्शन – कला भवन परिसर में धरना को संबोधित करते प्रदेश अध्यक्ष एवं उपस्थित कार्यकर्ता – बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के कार्यकर्ताओं ने समाहरणालय के सामने दिया एक दिवसीय धरना प्रतिनिधिमधेपुरा़ शिक्षकों की समस्याओं को लेकर समाहरणालय के सामने शनिवार को बिहार […]
शिक्षकों की समस्या का निदान करें अन्यथा आंदोलन फोटो – मधेपुरा – 17कैप्शन – कला भवन परिसर में धरना को संबोधित करते प्रदेश अध्यक्ष एवं उपस्थित कार्यकर्ता – बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के कार्यकर्ताओं ने समाहरणालय के सामने दिया एक दिवसीय धरना प्रतिनिधिमधेपुरा़ शिक्षकों की समस्याओं को लेकर समाहरणालय के सामने शनिवार को बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना दिया. धरना की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजय कुमार एवं जिला सचिव भुवन कुमार ने संयुक्त रूप से की. धरना के दौरान जिले में सैकड़ों शिक्षकों को जुलाई से वेतन नहीं मिलने, जून 2015 तक का वेतन, प्रशिक्षित एवं दक्षता एरियर बकाया रहने, सेवा पुस्तिका संधारण व वेतन निर्धारण होने के बाद भी वेतन नहीं देने तथा चुनाव के दौरान सड़क हादसे में मृत हुए शिक्षकों के परिजनों को भी अब तक मुआवजा नहीं मिलने आदि का मामला उठाया गया. मौके पर संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार पप्पू ने कहा कि राज्य सरकार ने नियोजित शिक्षकों को वेतनमान तो दे दिया लेकिन तीन माह की सेवा शर्त के लिए समय सीमा समाप्त होेने के बाद भी कार्य शिथिल पड़ा हुआ है़ उन्होंने शिक्षा मंत्री दक्षता आधारित शिक्षकों की छंटनी संबंधी बयानबाजी को दुर्भाग्यपूर्ण बताया़ उन्होंने कहा कि इस तरह की स्थिति से संदेहपूर्ण वातावरण का निर्माण होता है़ अगर शिक्षकों के अहित में कोई भी कदम उठाया गया तो संघ राज्यव्यापी आंदोलन करेगा़ वहींं जून 2015 तक का वेतन, प्रशिक्षित एवं दक्षता एरियर बकाया है़ इससे शिक्षकों में काफी रोष है़ विभागीय पदाधिकारियों की लापरवाही के कारण सेवा पुस्तिका संधारण व वेतन निर्धारण होने के बाद भी वेतन नहीं दिया गया है़ चुनाव के दौरान सड़क हादसे में मृत हुए शिक्षकों के परिजनों को भी अब तक मुआवजा नहीं मिला है़ संघ ने अपने मांगों से संबंधित एक पत्र जिला पदाधिकारी को सौंपा. मौके पर प्रमंडल उपाध्यक्ष रामविलास कुमार, प्रखंड अध्यक्ष भूपेंद्र प्रसाद यादव, मुकेश कुमार, नंदकिशोर राम, मो सजाबुल, अजय कुमार, जयकुमार ज्वाला, अजय कुमार, निशांत ठाकुर, विजय कुमार, रंजन कुमार, सुशील कुमार सुमन, मो इकबाल, राजकिशोर राम, राकेश कुमार, चंदेश्वरी राम, चंद्रशेखर चंदू, सुबोध सिंह सुधीर, सुनील कुमार, आजाद कुमार भारती, कुंज बिहारी सिंह, विजय भगत, सुनील चौरसिया, अशोक कुमार, शिवेंद्र कुमार आदि मौजूद थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










