बिहार सब जूनियर स्पोट्रर्स मीट में छात्राओं का दबदबा

Published at :15 Dec 2015 7:23 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार सब जूनियर स्पोट्रर्स मीट में छात्राओं का दबदबा

बिहार सब जूनियर स्पोट्रर्स मीट में छात्राओं का दबदबा फोटो- मधेपुरा 26कैप्शन- कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान खेल का प्रदर्शन करते हुए छात्र प्रतिनिधि, सिंहेश्वरप्रखंड के संकुल संसाधन केंद्र मध्य विद्यालय सबैला एवं कन्या मध्य विद्यालय सिंहेश्वर में बिहार सब जूनियर स्पोर्ट्स मीट 2016 तरंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें 100 मीटर लंबी दौड़, 400 […]

विज्ञापन

बिहार सब जूनियर स्पोट्रर्स मीट में छात्राओं का दबदबा फोटो- मधेपुरा 26कैप्शन- कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान खेल का प्रदर्शन करते हुए छात्र प्रतिनिधि, सिंहेश्वरप्रखंड के संकुल संसाधन केंद्र मध्य विद्यालय सबैला एवं कन्या मध्य विद्यालय सिंहेश्वर में बिहार सब जूनियर स्पोर्ट्स मीट 2016 तरंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें 100 मीटर लंबी दौड़, 400 मीटर लंबी दौड़, उंची कूद, लंबी कूद, संगीत, पेंटिंग, कबड्डी सहित अन्य खेल प्रतियोगिता कार्यक्रम के प्रतिभागियों को को पुरस्कृत किया गया. समन्वयक माधुरी कुमारी मिलन, मनोज कुमार भगत एवं शारीरिक शिक्षक सबिता कुमारी की देख रेख में प्रतियोगिता का संचालन किया गया. मौके पर प्रतियोगिता के निर्णायक मंडली द्वारा जारी परिणाम के अनुसार कबड्डी बालक वर्ग में सबैला स्कूल 24 अंक के विजेता बना. वहीं भेलवा की टीम पांच अंक के साथ उप विजेता रही. वहीं बालिका वर्ग में सबैला 11 अंक के साथ विजेता कप पर कब्जा जमाया. सौ मीटर दौड़ के बालक वर्ग में दीपक कुमार एवं बालिका वर्ग में इस्यता प्रवीण विजेता बनी. चार सौ मीटर दौड़ के बालक वर्ग में छोटन कुमार एवं बालिका वर्ग में सहमती प्रवीण प्रथम रही. उंची कूद में आशुतोष कुमार व आरती कुमारी ने अपना परचम लहराया. प्रतियोगिता में ललिता देवी, प्रसाद चौधरी, रूबी कुमारी, किरण कुमारी, वंदना कुमारी, सपना कुमारी, पूजा कुमारी सहित अन्य मौजूद थी. वहीं कन्या मध्य विद्यालय सिंहेश्वर में विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन