MADHEPURA महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज के जयघोष गूंजता रहा इलाका
Author Amit kumar sinh
Updated:
विज्ञापन

गुरुवार को महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज की 142वीं जन्मोत्सव मनाया गया.
विज्ञापन
ग्वालपाड़ा (मधेपुरा) से हीरानंद झा की रिपोर्ट MADHEPURA NEWS :
गुरुवार को महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज की 142वीं जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर जहां महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज की जन्मस्थली मझुआ में जन्मस्थली को भव्य रूप में सजाया गया है तथा सत्संगियों के द्वारा प्रभात फेरी, भजन कीर्तन किया जा रहा है वहीं प्रखण्ड मुख्यालय स्थित सत्संग भवन से सुबह पांच बजे ट्रेक्टर, टोटो, ऑटो, मोटर साईकिल से सत्संग प्रेमियों के द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। तथा महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज के नाम के जयघोष से भक्तिमय माहौल बना रहा। प्रभात फेरी के उपरांत सत्संग भवन ग्वालपाड़ा में भजन, कीर्तन, स्तुति, बिनती,प्रार्थना, पुष्पांजलि, ग्रन्थ पाठ किया गया। प्रोफेसर रेशमलाल रही, अवकाश प्राप्त प्रधानाध्यापक, मुरलीधर यादव के द्वारा परम आराध्य गुरुमहाराज के व्यतित्व वो कृतित्व पर चर्चा किया। आरती के उपरांत समापन किया गया। तथा भंडारा का आयोजन किया गया जिसमें चंदेश्वरी यादव, पंडित नारायण जी, मुरलीधर यादव, प्रो कृष्णकुमार यादव, सुनील यादव, संजय यादव सहित अन्य सत्संग प्रेमियों का अमूल्य सहयोग रहा।प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










