MADHEPURA बेमौसम आंधी-तूफान से तबाही, मक्का फसलें व बचे-खुचे आम बर्बाद

Published by :AMIT KUMAR SINH
Published at :30 Apr 2026 12:06 PM (IST)
विज्ञापन
MADHEPURA बेमौसम आंधी-तूफान से तबाही, मक्का फसलें व बचे-खुचे आम बर्बाद

प्रखंड क्षेत्र में बुधवार की रात आए बेमौसम आंधी-तूफान और बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी.

विज्ञापन

ग्वालपाड़ा (मधेपुरा) से हीरानंद झा ग्वालपाड़ा मधेपुरा की रिपोर्ट MADHEPURA NEWS :

प्रखंड क्षेत्र में बुधवार की रात आए बेमौसम आंधी-तूफान और बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी. तेज हवाओं के कारण खेतों में खड़ी मक्का की फसलें जमीन पर गिर गई हैं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है. आंधी की रफ्तार इतनी तेज थी कि मक्का के अलावा फलदार बागानों को भी भारी क्षति पहुंची है. कई स्थानों पर केले के बागान पूरी तरह नष्ट हो गए हैं, जबकि आम के पेड़ों से आम गिर गए हैं. इसके अलावा, जगह-जगह पेड गिरने से आवागमन बाधित हुआ . किसानों ने बताया कि फसलें पकने के अंतिम चरण में थीं और इस बार अच्छी पैदावार की उम्मीद थी. लेकिन तूफान ने उनकी महीनों की मेहनत पर पानी फेर दिया. अब स्थिति ऐसी हो गई है कि फसल की कटाई कर लागत निकालना भी मुश्किल हो गया है. नोहर के लक्ष्मण तांती, शाहपुर के महेंद्र पासवान, पड़ोकिया के संजय कुमार सिंह ,अर्जुन पंडित ,विकास मुखिया स्थानीय किसान ने बताया मक्का की फसल पूरी तरह गिर चुकी है. किसानों ने बताया कि इससे पूर्व भी दो तीन बार आई आंधी में किसानों की गेहूं, मक्का आदि बर्बाद हो गई थी. जो भी बचा हुआ था वो बुधवार की रात आई आंधी पानी में बर्बाद हो गया.दाने खराब होने का डर बना हुआ है. प्रभावित किसानों और ग्रामीणों ने जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग से मांग की है कि नुकसान का जल्द आकलन कर उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि किसानों को इस संकट की घड़ी में राहत मिल सके.

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINH

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन