व्यवसायिक मार्गदर्शक मेला का आयोजन

Published at :14 Dec 2015 11:29 PM (IST)
विज्ञापन
व्यवसायिक मार्गदर्शक मेला का आयोजन

व्यवसायिक मार्गदर्शक मेला का आयोजनफोटो – मधेपुरा 20कैप्शन – मेला में उपस्थित आवेदक प्रतिनिधि, मधेपरा जिला मुख्यालय स्थित शिवनंदन प्रसाद मंडल 10+2 विद्यालय में जिला स्तरीय नियोजन सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला 2015 का आयोजन किया गया. मेला का उद्घाटन उप विकास आयुक्त मिथिलेश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर उन्होंने बदलते परिवेश में […]

विज्ञापन

व्यवसायिक मार्गदर्शक मेला का आयोजनफोटो – मधेपुरा 20कैप्शन – मेला में उपस्थित आवेदक प्रतिनिधि, मधेपरा जिला मुख्यालय स्थित शिवनंदन प्रसाद मंडल 10+2 विद्यालय में जिला स्तरीय नियोजन सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला 2015 का आयोजन किया गया. मेला का उद्घाटन उप विकास आयुक्त मिथिलेश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर उन्होंने बदलते परिवेश में नियोजन मेला की उपयोगिता पर प्रकाश डाला और शिक्षित बेरोजगार युवक युवतियों को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसरों को ग्रहण करने के साथ – साथ अपनी शिक्षा आगे भी जारी रखने पर जोड़ डाला. मेले में कुल 15 निजी कंपनियों ने भाग लिया. जिसमें 1945 आवदकों ने भाग लिया तथा 760 आवेदकों को चयन अंतिम रूप से किया गया. मेला में कई कंपनियां भाग लिया. इस अवसर पर आइटीआइ मधेपुरा के प्राचार्य उदय कुमार सिन्हा, उप प्राचार्य संतोष कुमार, जिला नियोजन पदाधिकारी राजेश कुमार ने अपने विचार व्यक्त किये. मेला में विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए कार्यपालक दंडाधिकारी महेश्वर प्रसाद रजक उपस्थित थे. मौके पर नजीर हैदर, शंभु प्रसाद, अभिषेक आनंद, विमल कुमार, मो वसीम उद्दीन आदि उपस्थित थे

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन