धान अधप्रिाप्ति की प्रक्रिया अविलंब करें शुरू : डीएम

धान अधिप्राप्ति की प्रक्रिया अविलंब करें शुरू : डीएम फोटो – 06कैप्शन – बैठक में किसानों को संबोधित करते पदाधिकारी फोटो – 07कैप्शन – बैठक में उपस्थित पैक्स अध्यक्ष — धान अधिप्राप्ति को लेकर टास्क फोर्स की बैठक संपन्न — — बैठक के दौरान पैक्स अध्यक्षों ने रखी अपनी समस्या — — डीएम ने कहा […]
धान अधिप्राप्ति की प्रक्रिया अविलंब करें शुरू : डीएम फोटो – 06कैप्शन – बैठक में किसानों को संबोधित करते पदाधिकारी फोटो – 07कैप्शन – बैठक में उपस्थित पैक्स अध्यक्ष — धान अधिप्राप्ति को लेकर टास्क फोर्स की बैठक संपन्न — — बैठक के दौरान पैक्स अध्यक्षों ने रखी अपनी समस्या — — डीएम ने कहा प्रत्येक सोमवार को बुलायी जायेगी टास्क फोर्स की बैठक — — धान अधिप्राप्ति अविलंब शुरू करने का दिया निर्देश — प्रतिनिधि, मधेपुरा जिले के कृषक धान की फसल को काट कर बेचने का इंतजार कर रहे हैं. छोटे किसान अपनी फसल औने पौने दामों पर बेच भी चुके हैं. अधिप्राप्ति को लेकर सरकार की घोषणा भी हो चुकी है. अब सभी पैक्स अध्यक्ष अपने अपने अधिप्राप्ति केंद्र को शुरू कर अविलंब धान अधिप्राप्ति की प्रक्रिया आरंभ करें. रविवार को जिला मुख्यालय स्थित कला भवन में धान अधिप्राप्ति को लेकर आयोजित टास्क फोर्स की बैठक में उपरोक्त बातें जिला पदाधिकारी मो सोहैल ने कही. डीएम ने कहा कि पूर्व में हुए अनियमितता को लेकर सरकार ने अधिप्राप्ति की प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाया है. पैक्स अध्यक्ष और एसएफसी सह भागिता से धान अधिप्राप्ति की दिशा में जुट जाय. सरकारी मूल्य पर धान बिकने से कृषकों का फायदा होगा. बैठक के दौरान अधिप्राप्ति को लेकर जानकारी देते हुए जिला सहकारिता पदाधिकारी समरेश कुमार ने कहा कि गत वर्ष तक किसान से धान खरीद कर पैक्स सीधे एसएफसी को धान सौंपती थी. नई प्रक्रिया के तहत अब पैक्स एसएफसी को चावल उपलब्ध करवायेगी. मिलरों द्वारा किये गये हेराफेरी को लेकर विभाग ने नई नीति लागू किया है. अब पैक्सों से धान लेने से पहले डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से मिलरों से गारंटी राशि ली जा रही है. बैठक के दौरान उपस्थित पैक्स अध्यक्ष संघ के जिलाध्यक्ष दीपक कुमार ने अधिप्राप्ति के दौरान पैक्स अध्यक्षों के समक्ष उत्पन्न होने वाली समस्या रखते हुए कहा कि विभाग धान कुटाई, परिवहन और मजदूरी के रूप में 77 रूपये का भुगतान कर रही है. जबकि इन कार्यों में प्रति क्विंटल 170 रूपये का खर्च होगा. वहीं उन्होंने कहा कि विगत वर्ष एक लाख 23 हजार आठ सौ 11 क्विंटल धान लेने के बावजूद एसएफसी विभिन्न पैक्सों को अब तक कमीशन राशि का भुगतान नहीं किया है. अधिप्राप्ति के दौरान अंचल कार्यालय में भी पैक्स अध्यक्षों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. डीएम ने पैक्स अध्यक्षों की समस्या सुनकर कहा कि पैक्स अध्यक्ष लिखित रूप से शिकायत करें. समस्या के निदान के लिए विभाग से पत्राचार किया जायेगा. वहीं कमीशन भुगतान के मामले में डीएम ने एसएफसी के जिला प्रबंधक को निर्देश दिया. बैठक के दौरान मुख्य रूप से जिला आपूर्ति पदाधिकारी राजेश रौशन एसएफसी प्रबंधक नौशाद अहमद, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी मो फजल, अवधेश कुमार, ब्रजेश कुमार, अमित साहा , अश्वनी कुमार, कन्हैया चौधरी, अभय कुमार, पैक्स अध्यक्ष गजेंद्र यादव, अमित कुमार, गोपाल यादव, अखिलेश राय, दिनकर कुमार, अनमोल कुमार, अंजेश कुमार, दिलीप कुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










