एक से अधिक जगहों से योजना का लाभ लेने का आरोप

Published at :12 Dec 2015 6:38 PM (IST)
विज्ञापन
एक से अधिक जगहों से योजना का लाभ लेने का आरोप

एक से अधिक जगहों से योजना का लाभ लेने का आरोप प्रतिनिधि, मधेपुरामुरलीगंज के रहिका टोला निवासी रामकुमार यादव ने जिला प्रशासन को आवेदन देकर रहिका टोला के ही रहने वाले राम बहादुर साह पर तीन जगह से सरकार योजना का लाभ लेने की शिकायत की है़ उन्होंने कहा है कि मुरलीगंज रहिका टोला के […]

विज्ञापन

एक से अधिक जगहों से योजना का लाभ लेने का आरोप प्रतिनिधि, मधेपुरामुरलीगंज के रहिका टोला निवासी रामकुमार यादव ने जिला प्रशासन को आवेदन देकर रहिका टोला के ही रहने वाले राम बहादुर साह पर तीन जगह से सरकार योजना का लाभ लेने की शिकायत की है़ उन्होंने कहा है कि मुरलीगंज रहिका टोला के अलावा रामबहादुर साह कुमारखंड के बैसाढ पंचायत के चंडी स्थान वार्ड संख्या 12 और पूर्णिया जिला के जानकीनगर नौलखी वार्ड संख्या पांच से भी बदले हुए नाम बलराम साह के नाम से योजनाओं का लाभ ले रहे हैं. वहीं रामबहादुर साह का कहना है कि वह पहले नौलखी में रहते थे इसलिए वहां उनका नाम दर्ज है़ कुमारखंड के बैसाढ पंचायत के चंडी स्थान वार्ड संख्या 12 उनका पैतृक गांव है़ वह गरीब और अनपढ हैं इसलिए इन जगहों से अपना नाम नहीं कटा पाये हैं. इस मामले में मुरलीगंज के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी नागेश्वर मंडल ने बताया कि उन्हें भी इस मामले की जानकारी मिली है़ प्रथमदृष्टया ऐसा लग रहा है कि राम बहादुर दो जगहों से योजना का लाभ ले रहे हैं लेकिन पूरी स्थिति को पूर्ण जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी़ तत्काल उन्हें खाद्यान्न का आवंटन रोक दिया गया है़ गौरतलब है कि रहिका टोला में एक समुदाय के लोगों की संख्या ज्यादा है़ इस टोले में जमीन का एक छोटा टुकड़ा लेकर रामबहादुर साह कुछ साल पहले ही बसे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन