परिवारिक लाभ योजना के तहत चेक का वितरण

Published at :11 Dec 2015 6:43 PM (IST)
विज्ञापन
परिवारिक लाभ योजना के तहत चेक का वितरण

परिवारिक लाभ योजना के तहत चेक का वितरण फोटो – मधेपुरा 09कैप्शन – चेक वितरीत करते एसडीओ प्रतिनिधि, उदाकिशुनगंज अनुमंडल मुख्यालय में शिविर लगाकर छह प्रखंड के लाभुकों के बीच पारिवारिक योजना का चेक का वितरण किया गया. जानकारी के अनुसार अनुमंडल के छह प्रखंड के 93 लाभार्थियों को 20-20 हजार का चेक दिया गया. […]

विज्ञापन

परिवारिक लाभ योजना के तहत चेक का वितरण फोटो – मधेपुरा 09कैप्शन – चेक वितरीत करते एसडीओ प्रतिनिधि, उदाकिशुनगंज अनुमंडल मुख्यालय में शिविर लगाकर छह प्रखंड के लाभुकों के बीच पारिवारिक योजना का चेक का वितरण किया गया. जानकारी के अनुसार अनुमंडल के छह प्रखंड के 93 लाभार्थियों को 20-20 हजार का चेक दिया गया. शिविर का उद्घाटन करते हुए एसडीओ मुकेश कुमार ने कहा कि विधवा महिलाओं के सहायतार्थ योजना है. वहीं चेक को बैंक खाते के माध्यम से भुगतान होने की बात बताई गई. उन्होंने कहा कि यदि राशि भुगतान में किसी भी दलाल या बिचौलिया का सहारा न ले. शिकायत मिलने पर दलालो के विरूद्घ कड़ी कार्रवाई की जायेगी. बताया गया कि ग्वालपाड़ा प्रखंड के सामान्य वर्ग के पांच और विशेष वर्ग के दो पुरैनी में सामान्य वर्ग के 13 बिहारीगंज के सामान्य वर्ग के 15 और विशेष वर्ग के दो, उदाकिशुनगंज के सामान्य वर्ग के 31 और विशेष वर्ग के सात, आलमनगर के विशेष वर्ग के छह, चौसा के सामान्य वर्ग के 12 लाभार्थियों को लाभ दिया गया है. मौके पर अनुमंडल कार्यालय के नाजीर राजेश्वर मरैया कर्मी भुवनेश्वर व संबंधित पंचायत के सचिव मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन