धान लदा ट्रैक्टर एनएच 106 पर पलटा, बाल-बाल बचा चालक

धान लदा ट्रैक्टर एनएच 106 पर पलटा, बाल-बाल बचा चालक
उदाकिशुनगंज. एनएच-106 पर बीएसएनल कार्यालय के पास गुरुवार दोपहर धान की बोरी लदे एक ट्रैक्टर पलट गया. हालांकि इस हादसे में ड्राइवर बाल-बाल बच गया. प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि ओवरलोडिंग के कारण ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलट गया. हादसे के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर आवागमन प्रभावित हो गया. इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने ट्रैक्टर को सड़क से हटवाकर यातायात को सामान्य कराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










