वद्यिालय को जमीन नहीं रहने से परेशानी

Published at :10 Dec 2015 6:57 PM (IST)
विज्ञापन
वद्यिालय को जमीन नहीं रहने से परेशानी

विद्यालय को जमीन नहीं रहने से परेशानी शंकरपुर . प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेहरारी के कोल्हुआ स्थित मध्य विद्यालय कोल्हुआ पश्चिम का स्थापना हुए 45 वर्ष बीत गया, लेकिन आज तक विद्यालय को अपनी जमीन नसीब नहीं हो सकी. उस समय के मुखिया के द्वारा आनन – फानन में दो कमरे का भवन निर्माण […]

विज्ञापन

विद्यालय को जमीन नहीं रहने से परेशानी शंकरपुर . प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेहरारी के कोल्हुआ स्थित मध्य विद्यालय कोल्हुआ पश्चिम का स्थापना हुए 45 वर्ष बीत गया, लेकिन आज तक विद्यालय को अपनी जमीन नसीब नहीं हो सकी. उस समय के मुखिया के द्वारा आनन – फानन में दो कमरे का भवन निर्माण करवाया गया था. मालूम हो कि मध्य विद्यालय कोल्हुआ पश्चिम में वर्तमान समय में चार सौ छात्र – छात्राएं अध्ययन रत है. जबकि विद्यालय में मात्र दो कमरे होने के कारण एक कमरे में कार्यालय बने हुए है एवं दूसरे कमरे में छात्र – छात्राओं का पठन – पाठन कार्य किया जाता है. जबकि चार सौ बच्चे का एक कमरे में पढ़ाई होना नामुमकिन है. मजबूरन बच्चों को खुले आकाश के नीचे बैठ कर पठन – पाठन करना पड़ता है. जबकि विद्यालय में जमीन मुहैया कराने संबंधित कई बार विद्यालय के शिक्षा समिति एवं विद्यालय के शिक्षकों के द्वारा वरीय पदाधिकारी को जानकारी दिया गया है. लेकिन इतने लंबे समय बीतने के बाद भी विभागीय उदासीनता के कारण अभी भी मध्य विद्यालय पश्चिम को जमीन उपलब्ध नहीं हो पाया. जिस कारण विद्यालय भवन निर्माण के लिए विद्यालय को राशि आवंटित होती है. लेकिन जमीन नहीं रहने के कारण विद्यालय के प्रधान के द्वारा पुन: राशि को लौटा दी जाती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन