केंद्र संचालक के साथ मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

Published at :09 Dec 2015 7:51 PM (IST)
विज्ञापन
केंद्र संचालक के साथ मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

केंद्र संचालक के साथ मारपीट, प्राथमिकी दर्ज उदाकिशुनगंज. उत्तर बिहार कोसी ग्रामीण बैंक के अधिनस्थ सुनहरा सपना केंद्र (एचएनके) बराही आनंदनपुरा पंचायत के संचालक अमृत राज के साथ गांव के ही कुछ लोगों के द्वारा मारपीट एवं गाली गलौज किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस बाबत केंद्र संचालक अमृत राज ने थाना […]

विज्ञापन

केंद्र संचालक के साथ मारपीट, प्राथमिकी दर्ज उदाकिशुनगंज. उत्तर बिहार कोसी ग्रामीण बैंक के अधिनस्थ सुनहरा सपना केंद्र (एचएनके) बराही आनंदनपुरा पंचायत के संचालक अमृत राज के साथ गांव के ही कुछ लोगों के द्वारा मारपीट एवं गाली गलौज किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस बाबत केंद्र संचालक अमृत राज ने थाना में आवेदन देकर नामजद अभियुक्त अमोल यादव सहित अन्य पर प्राथमिकी दर्ज करवायी है. प्राथमिकी के अनुसार केंद्र संचालक ने अमोल यादव पर दंबगता दिखाते हुए मारपीट करने और केंद्र में रखें 28 सौ रूपये नगद सहित एचएचटी मशीन आदि छीन कर ले जाने का आरोप लगाया है. वहीं इस घटना को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है. चल रही चर्चा के अनुसार बराही गांव के ही निवासी अमोल यादव ने भी केंद्र संचालन के लिए फॉर्म जमा किया था. लेकिन केंद्र संचालन की जिम्मेदारी अमृत राज को मिलने के कारण कहा सुनी होने की बात कही जा रही है. थानाध्यक्ष केबी सिंह ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. जांचोपरांत उक्त व्यक्ति पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन