केयर इंडिया के स्टेट कॉडिनेटर ने किया पीएचसी का औचक निरीक्षण

Published at :08 Dec 2015 8:11 PM (IST)
विज्ञापन
केयर  इंडिया के स्टेट कॉडिनेटर ने किया पीएचसी का औचक निरीक्षण

केयर इंडिया के स्टेट कॉडिनेटर ने किया पीएचसी का औचक निरीक्षण — इस फाइल में दो खबर है — फोटो – मधेपुरा 13,14कैप्शन – जांच करते अधिकारी — पीएचसी को साफ सुथरा रखने का दिया निर्देश — — आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों का करवाये जांच– — मरीजों को किसी प्रकार की न हो परेशानी, इस […]

विज्ञापन

केयर इंडिया के स्टेट कॉडिनेटर ने किया पीएचसी का औचक निरीक्षण — इस फाइल में दो खबर है — फोटो – मधेपुरा 13,14कैप्शन – जांच करते अधिकारी — पीएचसी को साफ सुथरा रखने का दिया निर्देश — — आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों का करवाये जांच– — मरीजों को किसी प्रकार की न हो परेशानी, इस बात का रखें ध्यान — प्रतिनिधि, गम्हरिया/घैलाढ़, मधेपुरा. मंगलवार को घैलाढ़ एवं गम्हरिया पीएचसी का औचक निरीक्षण केयर इंडिया के स्टेट कॉडिनेटर केपी साह ने किया. साथ ही पीएचसी में बैठक आयोजित कर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये गये. इस दौरान घैलाढ़ पीएचसी के निरीक्षण के दौरान साहा ने बताया कि जीरो से पांच वर्ष तक के कई बच्चे कुपोषण से मर जाते हैं. इसके लिए बाल विकास परियोजना के पर्यवेक्षिका को कुपोषण से बचाव के लिए कई दिशा निर्देश दिये. वहीं हेल्थ मेनेजर को पीएचसी में सभी प्रकार की दवा रखने का निर्देश दिये. निरीक्षण के दौरान बच्चा जजनी रूम, रात्रि में मरीजों को भोजन की सुविधा मिलती है कि नहीं, साफ साफाई, बेड की स्थिति, पेयजल की व्यवस्था आदि का जांच किया. इस दौरान साफ – सफाई का अभाव देख कर अस्पताल प्रबंधक को इस ओर ध्यान देने की बात कही. साथ ही पीएचसी में आये मरीजों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए सभी सुविधा उपलब्ध करवाने को कहा. मौके पर बाल विकास परियोजना एवं स्वास्थ्य विभाग को स्वास्थ्य कार्ड बनवाने का निर्देश देते हुए कहा कि वैसे परिवार को स्वास्थ्य कार्ड दिया जायेगा जो बीपीएल श्रेणी में आते है. स्वास्थ्य कार्ड शीघ्र वितरण रिने की बात कही. मौके पर चिकित्सा पदाधिकारी बीर्य प्रकाश, हेल्थ मैनेजर पियूष वर्द्धन एवं संजय कुमार चौधरी उपस्थित थे. वहीं दूसरी और नरीक्षण केयर इंडिया के स्टेट कॉडिनेटर केपी साह ने गम्हरिया पीएचसी में निरीक्षण के दौरान अस्पताल में इन्फ्रास्ट्रेक्चर एवं मेन पावर के संबंध में जानकारी लिये. साथ ही स्वास्थ्य विभाग कर्मियों के साथ बैठक किये. बैठक में अस्पताल में उपस्थित सभी कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि आप अपने दायित्व निर्वहन सही तरीके से करें. बैठक में उन्होंने कहा कि पीएचसी में काफी गंदगी रहती. इस और ज्यादा दें. जिससे मरीजों पर इसका कुप्रभाव न पड़े. साथ ही उन्होंने मरीजों को बेहरत ढंग से देख भाल करने का निर्देश दिया. बैठक में उन्होंने कहा कि प्रखंड में आंगनबाड़ी केंद्रों पर शिविर लगा कर छह माह के बच्चों का अन्नप्रासन करवाये. जिससे बच्चों का स्वास्थ्य अच्छा बना रहे. मौके पर जिला योजना संयोजक गजेंद्र कुमार, डीपीओ अमर कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक कुमार धनंजय, सोनी गांधी, आनंद कुमार, उपेंद्र कुमार, एएनएम बसंती मुर्मर, मुकुंद सिंह आदि स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे. ————-जनसंपर्क विभाग ने निकाला प्रचार रथ. प्रतिनिधि, मधेपुरा.आगामी 12 दिसंबर को व्यवहार न्यायालय परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रति आम लोगों में जागरूकता लाने के उदेश्य से सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा जिला पदाधिकारी मो सोहेल के निर्देशानुसार प्रचार रथ निकाला गया. पहला दिन प्रचार रथ सिंहेश्वर, गम्हरिया और घैलाढ़ प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों और मुहल्लों में जा कर ऑडियाे रिकॉडिंग के माध्यम से लोगों को सस्ता और सुलभ न्याय के लिए लोक अदालत जाने का आह्वान किया. इस दौरान सूचना जनसंपर्क विभाग के कर्मी अखिल झा ने पोस्टर वितरित करते हुए कहा कि आम लोगों को लोक अदालत के प्रति जागरूक करने और कम खर्च में समुचित न्याय दिलाने के उदेश्य से विभाग द्वारा जागरूक किया जा रहा है. प्रचार रथ 11 दिसंबर तक जिले के सभी गांव मुहल्लों मे जा कर लोगों को जागृत करेंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन