अवैध मोबाइल टावरों को सील कर भेजा गया नोटिस

मधेपुरा : नगर परिषद क्षेत्र में नगर परिषद से पंजीयन कराये बिना अवैध रूप से लगाये टावर को सील करने का प्रक्रिया लगातार जारी है. मंगलवार को नगर परिषद क्षेत्र में संचालित चार टावरों को सील कर, संबंधित टावर कंपनी को नोटिस भेजा गया है. नोटिस में कहा गया है कि दस दिनों के अंदर […]
मधेपुरा : नगर परिषद क्षेत्र में नगर परिषद से पंजीयन कराये बिना अवैध रूप से लगाये टावर को सील करने का प्रक्रिया लगातार जारी है. मंगलवार को नगर परिषद क्षेत्र में संचालित चार टावरों को सील कर, संबंधित टावर कंपनी को नोटिस भेजा गया है. नोटिस में कहा गया है कि दस दिनों के अंदर टैक्स जमा करें अन्यथा टावर को बंद कर आगे की कार्रवाई की जायेगी.
बताया जाता है कि नगर परिषद क्षेत्र में बिना पंजीयन के अवैध रूप से कुल 28 टावर संचालित है. इस पर विगत कई दिनों से नगर परिषद ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. इससे पहले भी तीन टावरों को सील किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










