चार गुणा मुआवजा की मांग

Published at :30 Nov 2015 7:00 PM (IST)
विज्ञापन
चार गुणा मुआवजा की मांग

चार गुणा मुआवजा की मांगमधेपुरा. सदर प्रखंड क श्रीपुर चकला में प्रस्तावित ग्रीन फिल्ड विद्युत रेल इंजन कारखाने का निर्माण कार्य शुरू करने की कवायद तेज कर दी गयी है. लेकिन भूमि अधिग्रहण के बदले किसान बाजार दर का चार गुणा मुआवजा की मांग कर रहे है. हालांकि किसान का दावा भी सही किसानों को […]

विज्ञापन

चार गुणा मुआवजा की मांगमधेपुरा. सदर प्रखंड क श्रीपुर चकला में प्रस्तावित ग्रीन फिल्ड विद्युत रेल इंजन कारखाने का निर्माण कार्य शुरू करने की कवायद तेज कर दी गयी है. लेकिन भूमि अधिग्रहण के बदले किसान बाजार दर का चार गुणा मुआवजा की मांग कर रहे है. हालांकि किसान का दावा भी सही किसानों को जमीन का मूल्य 2008 में निर्धारित रेट के आधार पर देने की बात कही जा रही है. लेकिन किसान आज के रेट में मुआवजे देने की मांग पर अड़े है. प्रस्तावित रेल इंजन कारखाने के लिए किसान मुआवजा लेने के लिए तैयार है. लेकिन उनकी कई मांगों पर सरकार को अमल करना होगा.20 हजार करोड़ से बनना है विद्युत रेल इंजन कारखानामधेपुरा. मधेपुरा में ग्रीन फील्ड विद्युत रेल इंजन कारखाना निर्माण कार्य शुरू होने की संभावनाओं पर किसान का विरोध भारी पर रहा है. ज्ञात हो कि रेल मंत्रालय ने बिहार के वर्षों से लंबित चली आ रही दो रेल इंजन कारखाना की टेंडर प्रक्रिया को पूरा कर लिया. मधेपुरा में बीस हजार करोड़ की लागत से रेल विद्युत इंजन कारखाने का निर्माण होगा. जबकि छपरा के मढ़ौरा में डीजल इंजन कारखाना का निर्माण करीब 15 हजार करोड़ की राशि से होगा. मधेपुरा में बनने वाले विद्युत रेल इंजन कारखाना के निर्माण की जिम्मेदारी फ्रांस की सबसे बड़ी ट्रांसपोर्ट कंपनी ऑल्सटॉम को दी गयी है. वहीं मढ़ौरा में बनने वाले डीजल इंजन कारखाना का निर्माण अमेरिकी कंपनी जेनरल इलेक्ट्रिक कंपनी करेगी. ये दोनों परियोजनाएं पूरी तरीके से एफडीआइ (प्रत्यक्ष विदेशी निवेश) पर आधारित है. यह प्रधानमंत्री की मेक इन इंडिया की अब तक की सबसे बड़ी सफलता मानी जा रही है.इसके बारे में ग्रीन फील्ड विद्युत रेल इंजन कारखाना के चीफ इंजीनियर राजेश कुमार ने बताया कि जल्द ही रेल इंजन कारखाना निर्माण का कार्य शुरू हो जायेगा. जमीन अधिग्रहण के लिए जिला प्रशासन की ओर से मांगी गयी राशि रेल मंत्रालय ने मुहैया करा दी है. गौरतलब है कि विगत एक नवंबर को जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मधेपुरा आये थे तो उन्होंने चुनाव के बाद मधेपुरा में लंबित रेल इंजन परियोजना को गति देने की बात कही थी. 2007 में तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव ने मधेपुरा और मढ़ौरा में रेल इंजन कारखाना बनाने की घोषणा की थी लेकिन अब तक रेलवे राशि के अभाव का रोना रोती रही थी. प्रभारी जिला भू अर्जन पदाधिकारी अरूण कुमार झा ने बताया कि रेल इंजन कारखाना के लिए जमीन अधिग्रहण का काम काफी समय से चल रहा था. युद्ध स्तर पर तैयारी कर भूमि अधिग्रहण की रूपरेखा तैयार करते हुए एस्टीमेट का निर्माण भी कर लिया गया था. भूमि अधिग्रहण में इसकी जद में आने वाले भू स्वामियों को करीब 58 करोड़ रुपये मुआवजा स्वरूप दिया जायेगा. तीन सौ सात एकड़ जमीन अधिग्रहण का है प्रस्तावमधेपुरा . तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव के कार्यकाल में मधेपुरा में रेल इंजन कारखाना के लिए श्रीपुर चकला गांव के पास तीन सौ सात एकड़ जमीन अधिग्रहित कर कारखाना निर्माण की दिशा में विभागीय कार्रवाई पूर्ण की गयी थी. इसके बाद अधिग्रहित जमीन के खाता खेसरा के साथ कई दैनिक पत्रों में गजट भी प्रकाशित किया गया. जब तक लालू यादव रेल मंत्री रहे, तब तक रेल मंत्रालय द्वारा काफी उत्सुकता के साथ कागजी प्रक्रिया पूरी की जाती रही. इसी दौरान सैकड़ों भू स्वामियों को मुआवजा भी दे दिया गया था. लेकिन लालू यादव के रेल मंत्री से हटते ही मंत्रालय कारखाना निर्माण के दिशा में सुस्त पड़ गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन