कार्यक्रम देख कर आ रहे युवक से लूटपाट

Published at :29 Nov 2015 7:42 PM (IST)
विज्ञापन
कार्यक्रम देख कर आ रहे युवक से लूटपाट

शंकरपुर : थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जिरवा मधेली गॉव में कार्तिक पूर्णिमा मेला में शनिवार के रात आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम को देख कर लोट रहे बिरेली के दो युवको से अरतहा गांव के निकट घेर कर कुछ युवकों के द्वारा रुपये व अन्य सामान छीनने का मामला प्रकाश में आया है. पीड़ित बिरेली गांव […]

विज्ञापन

शंकरपुर : थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जिरवा मधेली गॉव में कार्तिक पूर्णिमा मेला में शनिवार के रात आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम को देख कर लोट रहे बिरेली के दो युवको से अरतहा गांव के निकट घेर कर कुछ युवकों के द्वारा रुपये व अन्य सामान छीनने का मामला प्रकाश में आया है.

पीड़ित बिरेली गांव निवासी राजकुमार ने घटना के बाबत बताया कि मैं और मेरा साथी बिरेली गांव के ही संजय कुमार कार्यक्रम देख कर साइकिल से लौट रहे थे. इस दौरान घर आने के क्रम में ही अतार्हा से दक्षिण शंकरपुर बिरली मुख्य मार्ग पर चार अनजान व्यक्तियों घेर लिया और मारपीट करने लगा. साथी ही रुपया छीन लिया.

हल्ला करने पर जान से मार देने की धमकी देते हुऐ भागने लगा. वहीं शोर मचाने पर ग्रामीणों एवं कार्यक्रम देख कर लौट रहे लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया शेष तीन युवक भागने में कामयाब रहा. घटना की जानकारी तत्काल शंकरपुर थाना को दिया.

थाना अध्यक्ष सुबोध यादव ने तत्काल पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचा तो ग्रामीणों ने पकड़े युवक को पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने उक्त युवक के निशादेही पर घटना कर भागे तीनों युवक को भी तत्काल गिफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष ने बताया की घटना को लेकर जांच पड़ताल किया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन