क्रिकेट टूर्नामेंट फाइनल में किशुनगंज की टीम विजयी

क्रिकेट टूर्नामेंट फाइनल में किशुनगंज की टीम विजयी चौसा . प्रखंड के लालजी साह मध्य विद्यालय लौआलगान में किशुनगंज और चौसा के बीच फाइनल क्रिकेट मैच खेला गया. जिसमें चौसा की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. इस दौरान चौसा की टीम ने 19 ओवर में 138 रन बनाकर पूरी […]
क्रिकेट टूर्नामेंट फाइनल में किशुनगंज की टीम विजयी चौसा . प्रखंड के लालजी साह मध्य विद्यालय लौआलगान में किशुनगंज और चौसा के बीच फाइनल क्रिकेट मैच खेला गया. जिसमें चौसा की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. इस दौरान चौसा की टीम ने 19 ओवर में 138 रन बनाकर पूरी टीम ऑल आउट हो गये. जबकि किशुनगंज की टीम द्वारा 17 ओवर में सात विकेट खो कर मैच को अपने कब्जे में लिया. मैच में विजेता टीम को सरपंच निवास चंद्र यादव द्वारा पुरस्कृत किया गया. वहीं उप विजेता टीम को पूर्व मुखिया रामदेव सिंह के द्वारा पुरस्कृत किया गया. मौके पर मो मुरसिद आलत, शशि कुमार यादव, तवरेज आलम, गुलाम नवी आजाद, ब्रहमदेव प्रसाद राम, बैजनाथ प्रसाद साह, रविंद्र कुमार यादव, रंजीत पंडित आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










