मेला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

Published at :19 Nov 2015 7:47 PM (IST)
विज्ञापन
मेला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

मधेपुरा : प्रखंड क्षेत्र में सूर्यगंज चौक पर छठ पर्व के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मेला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मेला में भगवान भाष्कर की प्रतिमा स्थापित किया गया है. मेला को देखने के लिए दूर – दूर से लोग आये और भगवान भाष्कर की पूजा अर्चना […]

विज्ञापन

मधेपुरा : प्रखंड क्षेत्र में सूर्यगंज चौक पर छठ पर्व के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मेला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मेला में भगवान भाष्कर की प्रतिमा स्थापित किया गया है. मेला को देखने के लिए दूर – दूर से लोग आये और भगवान भाष्कर की पूजा अर्चना किये. बुधवार के रात्रि में कलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया.

जिसमें बाहर से आये कलाकारों के द्वारा एक से एक बढ़ एक गीत प्रस्तुत किये गये. साथ ही लोगों ने मेला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का जम कर लुफ्त उठाया. मेले में पुलिस के द्वारा गश्त लगाया जा रहा था. ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो. कार्यक्रम को सफल बनाने में दीपक गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, पवन गुप्ता, संजीत स्वर्णकार, अमरेंद्र स्वर्णकार, विनोद स्वर्ण कार आदि का सहयोग महत्वपूर्ण था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन