लोक कलाकारों ने लगाये चार चांद

Published at :10 Mar 2015 1:36 PM (IST)
विज्ञापन
लोक कलाकारों ने लगाये चार चांद

सिंहेश्वर: सिंहेश्वर महोत्सव के पहले दिन स्कूली बच्चों व लोक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को भाव विभोर कर दिया. स्कूली छात्राओं के स्वागत गान से हुए आगाज के बाद महोत्सव के पहले दिन जिले की अद्भुत प्रतिभाओं ने अपना लोहा मनवाया. पुरैनी से आये रॉयल इवेंट के कलाकारों ने महोत्सव में शमा बांध […]

विज्ञापन
सिंहेश्वर: सिंहेश्वर महोत्सव के पहले दिन स्कूली बच्चों व लोक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को भाव विभोर कर दिया. स्कूली छात्राओं के स्वागत गान से हुए आगाज के बाद महोत्सव के पहले दिन जिले की अद्भुत प्रतिभाओं ने अपना लोहा मनवाया. पुरैनी से आये रॉयल इवेंट के कलाकारों ने महोत्सव में शमा बांध दिया. सर्वप्रथम मधेपुरा के होली क्रॉस के स्कूली बच्चों ने एक से बढ़ एक देश भक्ति कार्यक्रम की प्रस्तुति दी.

स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति देख कर पंडाल में उपस्थित सैकड़ों दर्शक मंत्र मुग्ध हो गये. सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत केशव कन्या उच्च विद्यालय की छात्रओं ने स्वागत गान से किया गया. शिक्षा विभाग के कला जत्था ने दर्शकों का मनोरंजन करने के साथ-साथ कार्यक्रम के दौरान परीक्षा में नकल नहीं करने का संदेश भी दिया. इसके बाद रॉयल इवेंट के कलाकारों ने महोत्सव में चार चांद लगा दिया.

दूसरे दिन इंडियन आइडल का कार्यक्रम
महोत्सव के दूसरे दिन इंडियन आइडल फेम दीपाली सहाय महोत्सव में कार्यक्रम पेश करेंगी. सोमवार को संध्या चार बजे से छह बजे तक महोत्सव के मंच पर स्थानीय कलाकार अपना कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे. संध्या छह बजे से रात्रि के दस बजे तक दीपाली सहाय, मिस्टर अभिषेक और कुमार देवेश अपने सह कलाकारों के साथ मंच पर छटा बिखेर रहे थे. इंडियन आइडल को देखने और सुनने के लिए महोत्सव स्थल पशु हाट प्रांगण में दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी थी.
और सजता गया महोत्सव
सिंहेश्वर महोत्सव के पहले दिन स्कूली बच्चों और लोक कलाकारों ने यादगार बना दिया. सबसे पहले रॉयल इवेंट के कलाकारों ने गणोश वंदना की प्रस्तुति दे कर दर्शकों को भक्ति रस में सराबोर करने की कोशिश की. इस अवसर पर म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने एक से बढ़ कर एक झांकी की प्रस्तुति दी. कार्यक्रम के उद्घोषक की शायरी व चुटकुले से दर्शक लोट-पोट होते रहे.
रामलीला की प्रस्तुति
सिंहेश्वर महोत्सव के दौरान आधुनिक रूप से रामलीला व कृष्ण लीला का मंचन किया गया. पुरैनी के कलाकारों ने रामलीला के पहले दौर में दुर्गा आरती की अद्भुत प्रस्तुति दी. दुर्गा आरती के पश्चात विभिन्न देवी-देवताओं की आरती की गयी. ज्ञात हो कि जिला प्रशासन ने कार्यक्रम का समय संध्या के चार से रात्रि के दस बजे तक निर्धारित किया है. कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पदाधिकारी गोपाल मीणा, एसपी आशीष भारती, डीडीसी मिथलेश कुमार, एसडीएम अबरार अहमद कमर, विनय कुमार सिंह, एसडीओ विमल कुमार सिंह, डीपीआरओ राकेश कुमार, डीएसपी कैलाश प्रसाद, बीडीओ अजीत कुमार, थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह, उपप्रमुख राजेश रंजन झा, भूपेंद्र नारायण मधेपुरी, सियाराम यादव, बैजू चौहान, अशोक साह, ध्रुव नारायण गौतम, मनोज यादव, दीपक यादव, भूवनेश्वरी यादव सहित सैकड़ों की संख्या में श्रोता मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन