सरकारी भूमि को लेकर दो पक्षों में तनाव

Published at :10 Mar 2015 1:36 PM (IST)
विज्ञापन
सरकारी भूमि को लेकर दो पक्षों में तनाव

घैलाढ़: प्रखंड के झिटकिया पंचायत स्थित पथराहा गांव में सरकारी जमीन की घेराबंदी को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी. हालांकि सूचना के तुरंत बाद प्रशासनिक अमला विवादित स्थल पर पहुंच कर दोनों पक्षों के बीच सुलह कराने की पुरजोर कोशिश की. बाद में जिला से पहुंचे सदर एसडीओ ओर […]

विज्ञापन

घैलाढ़: प्रखंड के झिटकिया पंचायत स्थित पथराहा गांव में सरकारी जमीन की घेराबंदी को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी. हालांकि सूचना के तुरंत बाद प्रशासनिक अमला विवादित स्थल पर पहुंच कर दोनों पक्षों के बीच सुलह कराने की पुरजोर कोशिश की. बाद में जिला से पहुंचे सदर एसडीओ ओर डीएसपी ने दोनों पक्षों से मिलने के बाद विवाद स्थल पर दोनों पक्षों को जाने से रोक लगाते हुए कहा कि विवादित भूमि बिहार सरकार की जमीन है.

उक्त जमीन पर किसी भी तरह का कोई कार्य नहीं किया जायेगा. घटना के बाबत मिली जानकारी अनुसार पथराहा चौक से दक्षिण जाने वाली सड़क के बगल में स्थित सरकारी भूमि को एक पक्ष के लोग कब्रिस्तान की भूमि बता कर घेराबंदी करने लगे. इससे आक्रोशित होकर दूसरा पक्ष मामले की जानकारी घैलाढ़ थानाध्यक्ष पवन पासवान को देते हुए घेराबंदी कार्य का विरोध करने लगे. मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष और बीडीओ आशा कुमारी ने तत्काल घेराबंदी को रोकते हुए मामले की जानकारी वरीय अधिकारियों को दिया. मौके पर पहुंचे एसडीओ विमल कुमार सिंह और डीएसपी कैलाश प्रसाद ने दोनों पक्ष के ग्रामीणों से लंबी पूछताछ की.

इस दौरान एक पक्ष विवादित भूमि को अपने पूर्वजों का कब्रिस्तान बता रहा था, तो दूसरा पक्ष विवादित भूमि को वर्षो से परती कह रहा था. अधिकारियों ने तत्काल दोनों पक्षों को समझाते हुए कहा कि किसी भी सूरत में विवादित भूमि पर दोनों पक्ष में से एक भी व्यक्ति नहीं जायेगा. इस दौरान अधिकारियों ने इस मामले का समाधान जल्द निकालने की बात भी कहीं. मौके पर पूर्व सरपंच विष्णुदेव साह, सरपंच दिलीप कुमार, पैक्स अध्यक्ष अशोक प्रसाद, राजनंदन कुमार, उमेश कुमार उदय, गणोश प्रसाद, राज किशोर राम, रामचंद्र यादव, मो अयूब, मो शकूर, मो इशाक, मो यूसुफ, मो रहीम, रामदेव यादव, सुरेश साह आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन