यूरिया को लेकर किसानों का हंगामा

फोटो – मधेपुरा 05,06कैप्शन- जाम करते लोगप्रतिनिधि, मुरलीगंज (मधेपुरा) यूरिया की किल्लत को लेकर क्षेत्र के किसानों की परेशानी घटती नजर नहीं आ रही है. यूरिया नहीं मिलने के कारण परेशान किसान सोमवार को मुरलीगंज में मधेपुरा-पूर्णिया एनएच 107 को जाम कर प्रदर्शन किया. किसानों को रविवार की संध्या यूरिया मुरलीगंज बाजार में विभिन्न व्यवसायी […]
फोटो – मधेपुरा 05,06कैप्शन- जाम करते लोगप्रतिनिधि, मुरलीगंज (मधेपुरा) यूरिया की किल्लत को लेकर क्षेत्र के किसानों की परेशानी घटती नजर नहीं आ रही है. यूरिया नहीं मिलने के कारण परेशान किसान सोमवार को मुरलीगंज में मधेपुरा-पूर्णिया एनएच 107 को जाम कर प्रदर्शन किया. किसानों को रविवार की संध्या यूरिया मुरलीगंज बाजार में विभिन्न व्यवसायी के पास आने की सूचना मिली थी, जिसे लेकर सोमवार की सुबह से ही विभिन्न दुकानों के समीप किसानों का जत्था जमा होने लगा. बढ़ते किसानों की संख्या को देख पुन: दुकानदारों ने अपना-अपना दुकान बंद कर लिया. मालूम हो कि इससे पहले भी यूरिया की किल्लत को लेकर किसानों ने उग्र प्रदर्शन किया था और यूरिया के ट्रक को लूट लिया था. वहीं प्रशासन को भी किसानों के आक्रोश का शिकार होना पड़ा था. हालांकि प्रशासन ने घंटों मेहनत कर किसानों के आक्रोश को शांत करने में सफलता पायी थी. सोमवार को आक्र ोशित किसानों ने एनएच 107 को मिडिल चौक के समीप जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया. आक्र ोशित किसानों ने लगभग दो घंटे यातायात को बाधित रखा. जाम की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मुकेश ने अपने पुलिस बलों के साथ जाम स्थल पर पहंुच कर किसानों को कतारबद्घ होकर यूरिया दिलाने की बात कह जाम तोड़वाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










