अनुबंध पर बहाल चिकित्सक सामूहिक हड़ताल पर

Published at :02 Mar 2015 8:03 PM (IST)
विज्ञापन
अनुबंध पर बहाल चिकित्सक सामूहिक हड़ताल पर

फोटो – मधेपुरा 12कैप्शन- – सेवा नियमित करने की मांग को लेकर संघ के आह्वान पर सभी चिकित्सक गये हड़ताल पर- बड़ी संख्या में चिकित्सकों के हड़ताल पर जाने से स्वास्थ्य व्यवस्था पर पड़ेग असर प्रतिनिधि, मधेपुराबिहार राज्य अनुबंध चिकित्सक संघ के आह्वान पर मधेपुरा जिले के सभी अनुबंध पर बहाल चिकित्सक सोमवार की दोपहर […]

विज्ञापन

फोटो – मधेपुरा 12कैप्शन- – सेवा नियमित करने की मांग को लेकर संघ के आह्वान पर सभी चिकित्सक गये हड़ताल पर- बड़ी संख्या में चिकित्सकों के हड़ताल पर जाने से स्वास्थ्य व्यवस्था पर पड़ेग असर प्रतिनिधि, मधेपुराबिहार राज्य अनुबंध चिकित्सक संघ के आह्वान पर मधेपुरा जिले के सभी अनुबंध पर बहाल चिकित्सक सोमवार की दोपहर से हड़ताल पर चले गये है. चिकित्सकों के एक साथ हड़ताल पर जाने से सदर अस्पताल सहित जिले के सभी पीएचसी में स्वास्थ्य व्यवस्था पर असर पर रहा है. अनुबंध चिकित्सक संघ ने सोमवार को सदर अस्पताल मधेपुरा के ओपीडी भवन में बैठक कर हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया. बैठक के दौरान संघ के सदस्यों ने कहा कि अनुबंध पर बहाल चिकित्सक विगत कई वर्षों से समर्पित भावना से चिकित्सा सेवा में कार्यरत है. लेकिन अनुबंध पर बहाली होने के कारण सभी चिकित्सकों को भविष्य असुरक्षित है. विगत 15 फरवरी को राज्य कार्यकारिणी की बैठक में सामुहिक हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया था. उसी निर्णय के आलोक में सभी चिकित्सक अनिश्चित कालीन हड़ताल पर रहेंगे. बैठक के दौरान संघ के सदस्यों ने कहा कि सेवा नियमित करने के लिए पूर्व में सचिव स्वास्थ्य सह कार्यपालक निर्देशक, राज्य स्वास्थ्य समिति पटना द्वारा आश्वासन भी दिया गया था. लेकिन बिहार राज्य कर्मचारी चयन आयोग ने स्वास्थ्य विभाग की इस पहल को ठंडे बस्ते में डाल दिया है. हड़ताल पर जा रहे चिकित्सकों ने इसकी सूचना जिला पदाधिकारी सह अध्यक्ष जिला स्वास्थ्य समिति को भी लिखित रूप से दिया है. बैठक में मुख्य रूप से डा किशोर भारती, डा संतोष कुमार, डा विनीता भारती, डा राजेश कुमार, डा फुल कुमार, डा बीबी मंडल, डा इंदू कुमारी, डा अमृता रेश्मी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन