उदाकिशुनगंज में मतगणना: शंभु, कंचन व निर्मल जीते

Published at :02 Mar 2015 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
उदाकिशुनगंज में मतगणना: शंभु, कंचन व निर्मल जीते

उदाकिशुनगंज (मधेपुरा). अनुमंडल के विभिन्न प्रखंडों में ग्राम पंचायत के विभिन्न पदों के लिए रविवार को हुई मतदान का मतगणना सोमवार को मुख्यालय के कला भवन में हुआ. इस दौरान निर्वाची पदाधिकारी ने परिणाम घोषित किया. उदाकिशुनगंज प्रखंड के ग्राम पंचायत जौतेली वार्ड (10) के लिए सदस्य पद पर शंभु राम को निर्वाचित घोषित किया […]

विज्ञापन

उदाकिशुनगंज (मधेपुरा). अनुमंडल के विभिन्न प्रखंडों में ग्राम पंचायत के विभिन्न पदों के लिए रविवार को हुई मतदान का मतगणना सोमवार को मुख्यालय के कला भवन में हुआ. इस दौरान निर्वाची पदाधिकारी ने परिणाम घोषित किया. उदाकिशुनगंज प्रखंड के ग्राम पंचायत जौतेली वार्ड (10) के लिए सदस्य पद पर शंभु राम को निर्वाचित घोषित किया गया. निर्वाची पदाधिकारी सुजित कुमार राउत ने बताया कि शंभु राम को कुल 122 मत मिले. जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी सुरेश ऋषिदेव को 95 मत से ही संतोष करना पड़ा. इसी तरह मधुबन ग्राम पंचायत में वार्ड (एक) से सदस्य पद के लिए कंचन देवी को निर्वाचित घोषित किया गया. कंचन देवी को 110 मत मिले. जबकि दूसरे स्थान पर रहे नीतू कुमारी मात्र 51 मत मिले. बिहारीगंज प्रखंड के कुस्थन पंचायत में सरपंच पद पर निर्मल कुमार यादव को निर्वाचित घोषित किया गया. निर्वाची पदाधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि निर्मल कुमार यादव को कुल 679 मत मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी मो रजाक को 648 मत प्राप्त हुआ. इस तरह निर्मल कुमार यादव को 31 मत से निर्वाचित घोषित किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन