शिक्षक संघ की बैठक में उठा समानता का मुद्दे

Published at :02 Mar 2015 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
शिक्षक संघ की बैठक में उठा समानता का मुद्दे

फोटो – मधेपुरा 07कैप्शन – प्रतिनिधि, मुरलीगंज (मधेपुरा)प्राथमिक शिक्षक संघ व प्रारंभिक शिक्षक संघ की संयुक्त बैठक रविवार को प्रखंड के आदर्श मध्य विद्यालय मुरलीगंज में आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता नगर पार्षद सह जिला योजना समिति सदस्य श्वेत कमल बौआ जी व राजद नगर अध्यक्ष सह वार्ड पार्षद शैलेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से […]

विज्ञापन

फोटो – मधेपुरा 07कैप्शन – प्रतिनिधि, मुरलीगंज (मधेपुरा)प्राथमिक शिक्षक संघ व प्रारंभिक शिक्षक संघ की संयुक्त बैठक रविवार को प्रखंड के आदर्श मध्य विद्यालय मुरलीगंज में आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता नगर पार्षद सह जिला योजना समिति सदस्य श्वेत कमल बौआ जी व राजद नगर अध्यक्ष सह वार्ड पार्षद शैलेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से की. पार्षद ने दोनों ही संघ को आपस में एक होकर अपने मांगो को सरकार के सामने रखने की बात कही. शिक्षकों ने प्रधानाध्यापक पद पर प्रोन्नति के लिए नियोजित शिक्षकों को भी शामिल करने, शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्य से मुक्त करने, नियमित शिक्षकों की भांति पेंशन योजना का लाभ एवं नियमित शिक्षकों की भांति चिकित्सा व अजित अवकाश लागू करने, नियोजित शिक्षक को वेतनमान, ऐच्छिक स्थानांतरण, सेवा निवृति की आयु 62 वर्ष करने, की मांग सरकार से करने की बात सबों ने की. इस दौरान श्वेत कमल बौआ जी ने कहा कि सरकार शिक्षकों के बीच आपस में वेतनमान एवं अन्य सुविधा के आधार पर दो भागों में विभक्त कर इसका फायदा उठा रहें है. उन्होंने योजनाबद्घ तरीके से अपने हक के लिए राज्य सरकार के विरुद्ध आंदोलन तेज करने की बात कही. मौके पर शिक्षक संघ राज्य प्रतिनिधि विश्वजीत कुमार, शिक्षक संघ के कोषाध्यक्ष अमलेश कुमार, सचिव अजय कुमार प्रभाकर व शिक्षक अरविंद कुमार, नंद कुमार, संजय कुमार, विनोद भारती, कृत नारायण यादव, रत्येंद्र कुमार, दयानंद यादव, विद्यानंद ठाकुर, राजीव शर्मा, पूनम शर्मा, भूपेंद्र प्रसाद यादव, सचिव संजय कुमार सुमन, किशोर, रवीन्द्र कुमार, अहिल्या कुमारी, मीरा कुमारी, कंुदन कुमार, जीतेन्द्र कुमार, नंदन कुमार, पवन कुमार, सरोज कुमार उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन