छात्रों की समस्या होगी दूर: निदेशक

फोटो- मधेपुरा 15कैप्शन- कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य डॉ एचएलएस जौहरी. प्रतिनिधि, मधेपुरा जिला मुख्यालय स्थित टीपी कॉलेज परिसर स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र में शुक्रवार को परिचय समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए इग्नू क्षेत्रीय केंद्र सहरसा के उप क्षेत्रीय निदेशक डा सफदरे आलम ने कहा कि […]
फोटो- मधेपुरा 15कैप्शन- कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य डॉ एचएलएस जौहरी. प्रतिनिधि, मधेपुरा जिला मुख्यालय स्थित टीपी कॉलेज परिसर स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र में शुक्रवार को परिचय समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए इग्नू क्षेत्रीय केंद्र सहरसा के उप क्षेत्रीय निदेशक डा सफदरे आलम ने कहा कि निरंतर अध्ययन से ही इग्नू के पाठ्यक्रम को पुरा किया जा सकता है. इग्नू की महत्ता सहित इसकी विशेषता पर क्षेत्रीय निदेशक ने विस्तृत रूप से प्रकाश डाला. मौके पर उन्होंने पठन-पाठन व परीक्षा की तैयारी एवं छात्रों की समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया. इग्नू के समन्वयक सह प्रधानाचार्य प्रो डॉ एचएलएस जौहरी ने अध्ययन केंद्र के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि अध्ययन केंद्र छात्रों की हर समस्याओं को दूर करने के लिए हमेशा तत्पर रहा है. उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसा ही किया जायेगा. इस अवसर पर नामांकित छात्र-छात्राओं के बीच सामग्री का वितरण किया गया. कार्यक्रम को सिंडिकेट सदस्य डॉ जवाहर पासवान, अर्थ पाल डॉ एचएन यादव, परीक्षा नियंत्रक डॉ राजीव रंजन, डॉ कपिलदेव प्रसाद, डॉ मिथलेश कुमार, डॉ दिनेश यादव सहित अन्य ने संबोधित किया. मौके पर अर्जून साह, निशांत कुमार, धीरेंद्र कुमार, मनीष कुमार, अरूण कुमार, सुनील कुमार, आनंद कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










