हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर: एसडीएम

मधेपुरा थाना में शांति समिति की बैठक संपन्नफोटो – मधेपुरा 17,18 एवं 19कैप्शन- मधेपुरा थाना में आयोजित शांति समिति की बैठक में मौजूद सदर एसडीएम व अन्य.प्रतिनिधि, मधेपुराहोली को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के उद्देश्य से मधेपुरा थाना परिसर में रविवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता करते हुए सदर एसडीएम […]
मधेपुरा थाना में शांति समिति की बैठक संपन्नफोटो – मधेपुरा 17,18 एवं 19कैप्शन- मधेपुरा थाना में आयोजित शांति समिति की बैठक में मौजूद सदर एसडीएम व अन्य.प्रतिनिधि, मधेपुराहोली को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के उद्देश्य से मधेपुरा थाना परिसर में रविवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता करते हुए सदर एसडीएम विमल कुमार सिंह ने की. उन्होंने कहा कि रंगों का त्योहार होली सामाजिक समरसता का पर्व है, लेकिन इस दौरान कुछ असामाजिक तत्व हुड़दंग और हंगामा करने की फिराक में रहते हैं. ऐसे तत्वों से प्रशासन सख्ती से पेश आयेगा. इसके लिए समाज के हर व्यक्ति की सहभागिता जरूरी है. सदर एसडीएम ने कहा कि होली के दिन किसी भी तरह कि अफवाह से सावधान रहें. कहीं अगर चोरी छिपे शराब बेची जा रही हो तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें. समाजसेवी शौकत अली ने अपने विचार व्यक्त किये. बीडीओ दिवाकर कुमार ने कहा कि होली के दिन प्रशासन उपद्रवियों पर सख्ती से निबटेगी. मौके पर नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद राम कृष्ण यादव, वार्ड पार्षद ध्यानी यादव, रवि शंकर यादव, मुकेश कुमार, मो कारी, मो कमरूल, अशोक सोमानी, योगेंद्र प्राणसुखा,राकेश कुमार सहित अन्य नगरवासियों ने अपने अपने सुझाव दिये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










