पंचायत उपचुनाव में 50 प्रतिशत मतदान

ग्वालपाड़ा (मधेपुरा). प्रखंड में पंचायत उपचुनाव शांतिपूर्ण माहौल में हुआ. उपचुनाव में लगभग 50 प्रतिशत मतदान का अनुमान लगाया जा रहा है. प्रखंड के बीरगांव चतरा में सरपंच पद के लिए तीन उम्मीदवार व झटकिया कलोतहा पंचायत के वार्ड (दो) में वार्ड सदस्य के लिए दो उम्मीदवार मैदान में है. इस दौरान डीडीसी मिथिलेश कुमार, […]
ग्वालपाड़ा (मधेपुरा). प्रखंड में पंचायत उपचुनाव शांतिपूर्ण माहौल में हुआ. उपचुनाव में लगभग 50 प्रतिशत मतदान का अनुमान लगाया जा रहा है. प्रखंड के बीरगांव चतरा में सरपंच पद के लिए तीन उम्मीदवार व झटकिया कलोतहा पंचायत के वार्ड (दो) में वार्ड सदस्य के लिए दो उम्मीदवार मैदान में है. इस दौरान डीडीसी मिथिलेश कुमार, एसडीओ दीपक कुमार साहु, बीएसपी रहमत अली, बीडीओ शिवेश कुमार, सीओ त्रिपुरारी शरण श्रीवास्तव, बीएओ आनंद मोहन चौधरी के द्वारा मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया. अरार ओपी अध्यक्ष मुकेश कुमार मंडल पुलिस बल के साथ गश्त करते रहे. कहीं से भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं है. बीरगांव चतरा में सात मतदान केंद्र बनाये और झिटकिया कलौतहा में एक मतदान केंद्र बनाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










