ग्वालपड़ा को हरा बिहारीगंज ने जीता खिताब

Published at :01 Mar 2015 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
ग्वालपड़ा को हरा बिहारीगंज ने जीता खिताब

टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैचफोटो – मधेपुरा 07कैप्शन – खिलाडि़यों को कप प्रदान करते प्रमुख एवं जिप उपाध्यक्ष. – बिहारीगंज टीम के कप्तान बंटी ने 11 छक्के लगायेप्रतिनिधि, बिहारीगंज (मधेपुरा) प्रखंड क्षेत्र के उच्च विद्यालय के मैदान पर टी-20 का फाइनल मुकाबला ग्वालपड़ा और बिहारीगंज के बीच रविवार को खेला गया. इसमें ग्वालपाड़ा की […]

विज्ञापन

टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैचफोटो – मधेपुरा 07कैप्शन – खिलाडि़यों को कप प्रदान करते प्रमुख एवं जिप उपाध्यक्ष. – बिहारीगंज टीम के कप्तान बंटी ने 11 छक्के लगायेप्रतिनिधि, बिहारीगंज (मधेपुरा) प्रखंड क्षेत्र के उच्च विद्यालय के मैदान पर टी-20 का फाइनल मुकाबला ग्वालपड़ा और बिहारीगंज के बीच रविवार को खेला गया. इसमें ग्वालपाड़ा की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. बल्लेबाजी करते हुए ग्वालपाड़ा की टीम ने सात विकेट खोकर 117 बनाये. वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिहारीगंज 11.5 ओवर में मैच को जीत लिया. वहीं बिहारीगंज टीम के कप्तान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बंटी कुमार ने 40 गेंद 11 छक्के लगा कर 86 रन बनाये. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला उपाध्यक्ष अविनाश कुमार उर्फ मौनू कुमार ने बिहारीगंज की टीम की सराहना की. वहीं उन्होंने पराजित टीम को और कड़ी मेहनत करने की सलाह दिया. उपाध्यक्ष ने विजेता टीम को 15 हजार रूपये देकर पुरस्कृत किया. वहीं न्यू मॉडर्न पब्लिक स्कूल के निदेशक नरेश भगत के द्वारा मैन ऑफ द सीरिज बिहारीगंज कप्तान बंटी कुमार को दिया गया. वहीं मैच में सैकड़ों की संख्या में क्रिकेट प्रेमियों ने टूर्नामेंट का भरपुर मनोरंजन किया. मौके पर प्रखंड प्रमुख चंदा देवी, रोहित कुमार, दिनकर कुमार, अनुज, नीरज, सुभाष जायसवाल, प्रेम शंकर, शशि कांत साह सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन