किसानों को यूरिया मिलने से राहत

Published at :01 Mar 2015 6:03 PM (IST)
विज्ञापन
किसानों को यूरिया मिलने से राहत

फोटो – मधेपुरा 04कैप्शन – – यूरिया मिलने की खबर पर किसानों ने सुबह से लगा भीड़ – परिचय पत्र देने के बाद बारी बारी से किसानों को दिया गया यूरिया प्रतिनिधि, आलमनगर (मधेपुरा) यूरिया मिलने से प्रखंड क्षेत्र के किसानों ने राहत मिली है. बाजार में यूरिया मिलने की खबर पूरे प्रखंड के किसानों […]

विज्ञापन

फोटो – मधेपुरा 04कैप्शन – – यूरिया मिलने की खबर पर किसानों ने सुबह से लगा भीड़ – परिचय पत्र देने के बाद बारी बारी से किसानों को दिया गया यूरिया प्रतिनिधि, आलमनगर (मधेपुरा) यूरिया मिलने से प्रखंड क्षेत्र के किसानों ने राहत मिली है. बाजार में यूरिया मिलने की खबर पूरे प्रखंड के किसानों के बीच फैल गयी. वहीं सुबह से ही किसानों की भारी भीड़ खाद दुकानों पर उमड़ी. ज्ञात हो कि पिछले एक माह से यूरिया की किल्लत से परेशान किसानों के बीच त्राहिमाम का एवं कुछ किसान चोरी छिपे पांच से छह सौ रुपये में यूरिया खरीद अपने फसलों में देने के लिए विवश थे. किसानों द्वारा प्रशासन से अपने फसल को बचाने के लिए अविलंब यूरिया की मांग को लेकर सड़क जाम सहित आंदोलन का अल्टीमेटम दिया था. वहीं किसान आलमनगर दक्षिणी निवासी लड्डू सिंह, आलमनगर पूर्वी निवासी कर्पूरी शर्मा कहना था यूरिया नहीं मिलने गेहूं की बाली ढंग से नहीं निकल पायी है. वहीं मकई में बाल आ चुकी है. अब उसमें दाना भरने के लिए यूरिया का उपयोग करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन