बच्चें ने किया प्रदर्शन

ग्वालपाड़ा (मधेपुरा) : प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय सरोटिया एवं नव सृजित प्राथमिक विद्यालय चाबी टोला परोखिया के सैकड़ों बच्चों द्वारा पोशाक एवं छात्रवृति राशि वितरित नहीं किये जाने को लेकर प्रखंड कार्यालय एवं बीआरसी पहुंच कर प्रदर्शन किया. बच्चों के साथ उपस्थित अभिभावक इंजीनियर रमण कुमार, नंद किशोर यादव, ब्रहमदेव मंडल, नरेश यादव, बाबू […]
ग्वालपाड़ा (मधेपुरा) : प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय सरोटिया एवं नव सृजित प्राथमिक विद्यालय चाबी टोला परोखिया के सैकड़ों बच्चों द्वारा पोशाक एवं छात्रवृति राशि वितरित नहीं किये जाने को लेकर प्रखंड कार्यालय एवं बीआरसी पहुंच कर प्रदर्शन किया. बच्चों के साथ उपस्थित अभिभावक इंजीनियर रमण कुमार, नंद किशोर यादव, ब्रहमदेव मंडल, नरेश यादव, बाबू लाल मंडल सुभाष मंडल आदि ने आरोप लगाया कि मध्य विद्यालय परोकिया एवं नवसृजित प्राथमिक विद्यालय चाबी टोला में पोशाक राशि एवं छात्रवृति का वितरण नहीं किया गया है. उन्होंने बताया कि प्रधानाध्यापक राज कुमार एवं प्रधानाध्यापिका संगीता कुमारी कहना है राशि कम रहने के कारण वितरण नहीं किया गया है. वहीं बच्चों एवं अभिभावक बीडीओ शिवेश कुमार सिंह से मुलाकात कर समस्या से अवगत कराया. बीडीओ ने कहा कि पोशाक राशि सभी विद्यालय को उपलब्ध करा दिया गया. मैं स्वयं जांच कर दोषी पर कार्रवाई करूंगा. बीडीओ के आश्वासन पर आंदोलन बंद हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










