हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर

Published at :28 Feb 2015 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर

-बैठक में शांतिपूर्ण होली मनाने पर बलफोटो – मधेपुरा 03कैप्शन- बैठक करते अधिकारी व जनप्रतिनिधि. प्रतिनिधि, कुमारखंड (मधेपुरा) होली का त्योहार शांतिपूर्ण मनाने को लेकर थाना परिसर में थानाध्यक्ष राजेश कुमार की अध्यक्षता शांति समिति की बैठक आयोजित हुई. होली को लेकर जिला प्रशासन सजग है. इस दौरान थानाध्यक्ष ने बताया कि होली के दिन […]

विज्ञापन

-बैठक में शांतिपूर्ण होली मनाने पर बलफोटो – मधेपुरा 03कैप्शन- बैठक करते अधिकारी व जनप्रतिनिधि. प्रतिनिधि, कुमारखंड (मधेपुरा) होली का त्योहार शांतिपूर्ण मनाने को लेकर थाना परिसर में थानाध्यक्ष राजेश कुमार की अध्यक्षता शांति समिति की बैठक आयोजित हुई. होली को लेकर जिला प्रशासन सजग है. इस दौरान थानाध्यक्ष ने बताया कि होली के दिन शराब पीने और बेचने पर पाबंदी रहेगी. शराब पीकर हुड़दंग करने वालों पर पुलिस की नजर रहेगी. पंचायत प्रतिनिधि शांति व्यवस्था की निगरानी करेंगे. कानून तोड़ने वालों के साथ पुलिस सख्ती से पेश आयेंगी. मौके पर सअनि ब्रहमा प्रसाद, मुखिया अनमोल प्रसाद यादव, सरपंच प्रतिनिधि रामकुमार मेहता, राजद अध्यक्ष अरूण कुमार,समाज सेवी श्यामानन्द सिंह,पूर्व मुखिया सुनील यादव,मुखिया सियाराम यादव, सांसद प्रतिनिधि रमेश कुमार रमण, लोजपा जिला उपाध्यक्ष मुकेश कुमार, गुनेश्वर शर्मा, सुशील कुमार, बिनोद कुमार, सरपंच निमर्ल यादव, अरूण कुमार आदि मौजूद थे. गम्हरिया में शांति समिति की बैठकगम्हरिया. गम्हरिया थाना परिसर में होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक अयोजित की गयी. थानाध्यक्ष मकसूद अशरफी ने कहा कि शराबियों एवं मनचलों पर व अति संवेदनशील जगहों पर पुलिस मुस्तैद रहेगी. ग्रामीणों से शांति बनाएं रखने और मिल जुल कर होली मनाने की अपील की गयी. बैठक में उपस्थित प्रमुख ललिता देवी, बीडीओ कुमारी पूजा, एसआई रामसेवक राम, एएसआई राजबल्ली कुमार, अरूण कुमार चौधरी, मो वसीर, उपेंद्र यादव, मनोज कुमार, दिनेश कुमार, विनय शंकर यादव, राजेंद्र यादव, आदि लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन