ट्रांसफारमर चोरी से बिजली आपूर्ति ठप

Published at :28 Feb 2015 6:03 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रांसफारमर चोरी से बिजली आपूर्ति ठप

फोटो- मधेपुरा 01 कैप्शन- बैठक में उपस्थित ग्रामीण व नगर पार्षद. प्रतिनिधि, मुरलीगंज (मधेपुरा) प्रखंड के गंगापुर जमुआ टोला वार्ड (सात) में लगे राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के तहत लगाये गये ट्रांसफारमर चोरी हो जाने के कारण ग्रामीणों काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इस समस्या को लेकर शनिवार को नगर पार्षद सह […]

विज्ञापन

फोटो- मधेपुरा 01 कैप्शन- बैठक में उपस्थित ग्रामीण व नगर पार्षद. प्रतिनिधि, मुरलीगंज (मधेपुरा) प्रखंड के गंगापुर जमुआ टोला वार्ड (सात) में लगे राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के तहत लगाये गये ट्रांसफारमर चोरी हो जाने के कारण ग्रामीणों काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इस समस्या को लेकर शनिवार को नगर पार्षद सह जिला योजना समिति सदस्य श्वेत कमल उर्फ बौआ जी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी. इसमें ग्रामीणों ने पार्षद से बिजली व सड़क की समस्या को दूर करने की बात कही. इस दौरान पार्षद ने कहा कि गांव की समस्या को दूर करने का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि ट्रांसफारमर की चोरी होने से गांव में बिजली की समस्या उत्पन्न हुई है, उसे जल्द ही विभाग से बात कर ठीक करवाया जायेगा. मौके पर शिक्षक संघ राज्य प्रतिनिधि विश्वजीत कुमार, श्रीधर ऋषिदेव, विश्वनाथ यादव, जगदीश यादव, गांगो ऋषिदेव, दीप नारायण यादव, भागो ऋषिदेव, मुन्ना कुमार, दयानंद शर्मा, बिमला देवी, बाबा दाय देवी, हल्दी देवी सहित अन्य लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन