सांसद ने की लोगों की मदद, बांटी राशि

Published at :24 Feb 2015 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
सांसद ने की लोगों की मदद, बांटी राशि

फोटो – 9कैप्शन – कुमारखंड (मधेपुरा). प्रखंड के टेंगराहा भोकराहा पंचायत में आत्मसमर्पणकारियों की सामाजिक व आर्थिक पृष्ठभूमि के लिए 27 जनवरी को पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने भोकराहा गांव को मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम का उद्घाटन किया था. इस दौरान मधेपुरा सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने घोषणा किया था कि सभी आत्मसमर्पणकारियों […]

विज्ञापन

फोटो – 9कैप्शन – कुमारखंड (मधेपुरा). प्रखंड के टेंगराहा भोकराहा पंचायत में आत्मसमर्पणकारियों की सामाजिक व आर्थिक पृष्ठभूमि के लिए 27 जनवरी को पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने भोकराहा गांव को मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम का उद्घाटन किया था. इस दौरान मधेपुरा सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने घोषणा किया था कि सभी आत्मसमर्पणकारियों एक-एक लाख रुपये दिये जायेंगे. इसी मामले में मंगलवार को सांसद ने खुर्दा में अपने आवास पर दस लोगों को 50-50 हजार रुपये रोजगार शुरू करने के लिए दिया. सांसद ने कहा कि इस राशि से अपने जीवन का शुरुआत करें और कड़ी मेहनत कर अपने परिवार का भरण पोषण कर सुखी परिवार का निर्माण करें. राशि पानेवालों में जानेश्वर शर्मा, मिश्री लाल सरदार, प्रसादी सरदार, तिलेश्वर सरकार, बुधाय सरदार, जीवन यादव, अनमोल सरदार विद्यानंद सरकार, मदन लाल सरदार, दिनेश सरदार आदि शामिल थे. मौके पर युवा शक्ति के अरविंद कुमार उर्फ डिंपल पासवान, सुपौल लोस अध्यक्ष विनोद यादव, भोकराहा मुखिया प्रतिनिधि मुंडेर सरदार, पूर्व मुखिया भूपेंद्र प्रसाद यादव, पूर्व सरपंच उपेंद्र प्रसाद यादव, पूर्व राजद प्रखंड अध्यक्ष मुरलीगंज, प्रवेश यादव, युवा शक्ति कुमारखंड अध्यक्ष राकेश कुमार, शुसील कुमार सुमन, अखिलेश यादव, राजेश रजनीश, प्रेमचंद्र मीना, सुनील कुमार, ललटू कुमार, सुरेंद्र यादव, सांसद प्रतिनिधि रमेश कुमार रमण, प्रवेश कुमार सहित युवा शक्ति के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन